आज का राशिफल: जानिए आज आपकी किस्मत क्या कहती है? पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल
Horoscope 17 Feburary 2025: 17 फरवरी को सोमवार का दिन है। सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। कहा जाता है इस दिन की शुरुआत शिव की पूजा पाठ से करना चाहिए। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल...
मेष राशि(Aries)
आज यानी 17 फरवरी सोमवार का दिन मेष राशि वालों के लिए कुछ नया करने का रहेगा। नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने की संभावना है, इससे शहर भी बदलना पड़ सकता है। मानसिक शांति बनी रहेगी। सेहत संबंधी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। माता पिता का आशीर्वाद लेकर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ समय कम व्यतीत करें।
वृषभ राशि (Taurus)
17 फरवरी सोमवार का दिन वृषभ जातक के लिए ठीक ठाक रहेगा। आमदनी कम होगी, जिससे अनावश्यक खर्चों पर रोक लगा दें। किसी को धन उधार देने से बचें। कोई भी निर्णय सोच समझकर ही लें। बिजनेस संबंधित काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में ध्यान देने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि (Gemini)
आज यानी 17 फरवरी सोमवार का दिन मिथुन राशि के लोगों को भगवान शिव की पूजा पाठ के साथ शुरू करना चाहिए, इससे सारे बाधाएं दूर हो जाती हैं। ऑफिस में आपके ऊपर काम का दबाव अधिक हो सकता है। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोगों को कहीं बाहर घूमने जाना चाहिए। भाई बहनों के रिश्ते बेहतर होंगे।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वाले लोग आज टीमवर्क में काम करेंगे तो सफलता आसानी से मिलेगी। लव लाइफ जी रहे लोग किसी पार्टी में पार्टनर के साथ जा सकते हैं। पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच चल रही अनबन को बातचीत से दूर करना होगा। विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर का विकास होगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह जातक वाले लोगों का आज यानी 17 फरवरी सोमवार का दिन समस्याओं से भरा रहेगा। ऑफिस के काम में मन नहीं लगेगा। बिजनेस में किसी तीसरे व्यक्ति पर भरोसा करने से धोखा मिल सकता है। किसी से धन उधार लिया था तो वही मांग सकता है। पार्टनरशिप में व्यापार करने से बचें। जीवनसाथी के हाथ पैर में दर्द शुरू हुआ तो डॉक्टर को दिखा लें।
कन्या राशि (Virgo)
17 फरवरी यानी सोमवार के दिन कन्या राशि वालों को अपने रुके हुए कामों को पूरा करना होगा। भगवान शिव की कृपा आप पर बनी रहेगी। माता पिता को पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही युवाओं को सफलता मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष से बड़े दिनों बाद कोई मिलने आया है।
तुला राशि(Libra)
17 फरवरी का दिन तुला जातक वालों का बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। संतान के करियर को लेकर टेंशन हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के साथ बातचीत हो सकती है। आपकी प्रिय वस्तु जो खो गई थी मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लिए आज सोमवार का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। नौकरी से जुड़े लोगों को बाहर आ गया हैं। पार्टनरशिप में व्यापार और बिजनेस करना लाभदायक रहेगा। मकान और वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी आपके कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी या चलेगा। परिवार के वरिष्ठ जनों के पास घूमने का प्लान किया।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि का आज का दिन खास रहने वाला है। लव लाइफ जी रहे लोगों के लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण कलह उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थी किसी नए क्षेत्र में कदम बढ़ा सकते हैं। कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है, सकता है जिसमें आप शामिल होंगे।
मकर राशि (Capricorn)
आज यानी 17 फरवरी सोमवार के दिन मकर जातक के लोग लेनदेन के मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है। ऑफिस में विरोधी आपके विरुद्ध षडयंत्र रचेंगे, स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है खानपान पर ध्यान दें। शेयर मार्केट में निवेश करेंगे तो आगे चलकर फायदा होगा। आपके आलस्य के कारण कोई जरूरी काम छूट सकता है। दोस्तों के साथ पढ़ाई करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius)
बात करें कुंभ राशि की तो आज यानी 17 फरवरी के दिन मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को बॉस की बात मानकर चलना होगा। बाहर का तला भुना हुआ भोजन खाने से बचें। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोगों रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा।
मीन राशि (Pisces)
आज यानी 17 फरवरी सोमवार का दिन मीन राशि के लिए मध्यम रूप से फलदाई रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के काम से बॉस खुश रहेंगे प्रमोशन मिलने की संभावना है। सेहत में कोई समस्या चल रही थी तो दूर होगी। घर से दूर रहे लोगों को परिजनों की याद सता सकती हैं। युवा जातक को अपने पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है तभी आगे चलकर सफलता मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात होगी।