High Court Chief Justice: जस्टिस सुरेश कुमार कैत होंगे मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, 8 उच्च न्यायलय को मिले चीफ जस्टिस

Update: 2024-09-21 17:35 GMT

MP High Court Chief Justice : नई दिल्ली। देश भर के 8 हाई कोर्ट को नए चीफ जस्टिस मिल गए हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने यह जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि, भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा दिल्ली, हिमाचल, मेघालय, केरल, जम्मू कश्मीर - लद्दाख, मद्रास और झारखंड के हाई कोर्ट में भी चीफ जस्टिस नियुक्त/ट्रांसफर किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार,

मनमोहन कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, दिल्ली उच्च न्यायालय को दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

राजीव शकधर - न्यायाधीश, दिल्ली उच्च न्यायालय को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

सुरेश कुमार कैत, न्यायाधीश, दिल्ली उच्च न्यायालय को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

इंद्र प्रसन्ना मुखर्जी न्यायाधीश, कलकत्ता उच्च न्यायालय को मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

नितिन मधुकर जामदार, न्यायाधीश, बॉम्बे उच्च न्यायालय को केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

ताशी रबस्तान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

श्रीराम कल्पना राजेंद्रन न्यायाधीश, बॉम्बे उच्च न्यायालय को मद्रास उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

न्यायमूर्ति एम.एस. रामचंद्र राव मुख्य न्यायाधीश, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

मद्रास हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश :

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि, भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने इन्हें मद्रास उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।

 

Tags:    

Similar News