Kanpur News: करवा चौथ मानने ससुराल जा रही थी महिला सिपाही, रास्ते में युवक जबरदस्ती उठा ले गया खेत, फिर...

Female Constable Raped: अयोध्या से कानपुर अपने गांव करवा चौथ मनाने आई महिला कांस्टेबल के साथ युवक ने दरिंदगी कर दी।

Update: 2024-10-21 05:27 GMT

करवा चौथ का पर्व हर सुहागिन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण होता है। जिसमें महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। हर एक महिला चाहे वो पुलिस में सिपाही हो या फिर हाउस वाइफ अपने पति और घर के सुख शांति के लिए इस व्रत की कठिनाइयों को पार करते हुए रात में चांद के दर्शन कर पति के हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ती है। जो महिलाएं पुलिस में होती हैं उन्हें दिन भर हम सबकी सुरक्षा भी करनी होती है, लेकिन कई बार वो खुद भी समाज में पल रहे दरिंदों की शिकार हो जाती हैं।

ताजा मामला यूपी के कानपुर से आया है, जहां एक महिला सिपाही अपनी ड्यूटी करने के बाद करवा चौथ मनाने ससुराल जा रही थी और रास्ते में एक युवक ने जबरदस्ती उसके साथ रेप कर दिया।

सेन पश्चिम पारा इलाके का मामला

कानपुर के सेन पश्चिम पारा इलाके में रहने वाली एक महिला कांस्टेबल की पोस्टिंग अयोध्या में थी। करवा चौथ मनाने के लिए वह ड्यूटी के बाद बस से कानपुर में अपने गांव पहुंची। बस से उतरने के बाद अपने घर तक जाने के लिए उसे कुछ दूर पैदल जाना था। 

आरोपी हुआ गिरफ्तार

सादे कपड़ों में महिला कांस्टेबल रात के अंधेरे में अकेले पैदल जा रही थी। तभी एक युवक उसे जबरदस्ती खेत में घसीट ले गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान महिला सिपाही ने विरोध किया और अपने दांतों से आरोपी का हाथ काट लिया जिसमें महिला सिपाही का एक दांत भी टूट गया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। भीड़ को देख आरोपी युवक भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है। 

Tags:    

Similar News