Kaushambi Video :: कुएं मे समा गया रिहायशी मकान, SDM बोले सहायता करेंगे

Update: 2024-08-22 09:36 GMT

Kaushambi Video : 

Kaushambi Video : उत्तरप्रदेश के कौशांबी का एक वीडियो सामने आया है। यहां आंखों के सामने देखते ही देखते एक रिहायशी मकान कुएं में समा गया। यह घटना मंझनपुर तहसील के एक गाँव की है। एसडीएम ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए पीड़ितों को सरकारी सहायता का वादा किया है।

रिहायशी माकन एक झटके में ही कुएं में समा गया। यह घर एक किसान परिवार का था। परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं। घर गिरते समय आस - पास के लोगों ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल है।

संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने पीड़ित परिवार को आवास की सुविधा दिये जाने का भरोसा किया है। यह घर एक गरीब किसान हीरालाल मौर्य का था। इसमें वो अपने परिवार के साथ रहता था। पीड़ित ने बताया कि, बुधवार को तेज बारिश के कारण मकान में दरार आ गई थी। पीड़ित ने आगे बताया कि, खेत के पास में ही एक कुंआ था जिसके आस - पास की जमीन धंसने लगी थी।

तेज बारिश के बाद मकान का एक हिस्सा जब धंसने लगा तो किसान अपने परिवार के साथ पड़ोसी के घर में रहने आ गया। घर का जरूरी समान हटाया जा रहा था तभी अचानक पूरा घर लोगों की आंखों के सामने कुएं में समा गया।

पीड़ित परिवार ने घर जमीदोज़ होने की घटना के बाद तहसील प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी। एसडीएम आकाश सिंह ने बताया कि, तहसील के चक गुरैनी गाव मे मकान गिरने की घटना प्रकाश मे आई है। राजस्व टीम को गाव के पीड़ित परिवार से मिलकर आर्थिक सहायता की रिपोर्ट तलब की गई है। जल्द जांच पूरी कर पीड़ित परिवार को आवास की सुविधा दिलाई लाएगी।

Tags:    

Similar News