बारिश के मौसम में बढ़ा Seasonal Flu का कहर, जानिए इससे बचाव के उपाय

मानसून के मौसम में इन बीमारियों से बचने के लिए आज हम आपको कुछ टिप्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे।

Update: 2024-06-27 15:02 GMT

Seasonal Flu Prevention Tips: गर्मी के मौसम की विदाई के साथ जहां पर बारिश की दस्तक हो गई है वहीं पर इस मौसम में अक्सर संक्रमण और सर्दी जुकाम की बीमारियां बढ़ने लगती है। इन दिनों बारिश की वजह से मुंबई में सीजनल फ्लू यानी मौसमी बीमारियों का कहर बढ़ने लगा है। मानसून के मौसम में खुद का ख्याल रखना और इन बीमारियों से बचने के लिए आज हम आपको कुछ टिप्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे।

इन कारणों से बढ़ता है मौसमी बीमारियों खतरा

गर्मी की विदाई और बारिश के आने के बीच के समय का जो मौसम होता है उसे दौरान वातावरण में ह्यूमिडिटी बढ़ जाती है। तो वही पर ठंडा तापमान शामिल है, जो इन्फ्लूएंजा वायरस के पनपने और फैलने का वातावरण बनाते हैं। इस वजह से पनपे वायरस फ्लू का कारण बनते हैं।

जानिए क्या होते है फ्लू के लक्षण 

मानसून में होने वाले इस फ्लू के लक्षण व्यक्ति में इस प्रकार होते है।

खांसी

सिरदर्द

तेज बुखार

ठंड लगना

शरीर में दर्द

जानिए कैसे करें फ्लू से बचाव

इस मौसम में होने वाले सीजनल फ्लू या वायरल से बचाव के लिए आपको इन उपायों को अपनाना चाहिए। 

1- इस वायरल और फ्लू से बचने का सबसे पहला उपाय आपकी साफ - सफाई होती है। जिसका आपको ख्याल रखना चाहिए।

2- अगर आप फ्लू इंफेक्शन से पीड़ित है तो आपको साबुन और पानी से नियमित रूप से हाथ धोना चाहिए। अगर आप खांस या छींक रहे हैं तो भी साफ़ - सफाई का ध्यान रखें।

3- अपने चेहरे, विशेषकर आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचें, क्योंकि इनके जरिए वायरस आपको प्रभावित करता है।

4- दरवाजे के हैंडल, लाइट स्विच और मोबाइल फोन जैसी चीजों को सैनेटाइज करते रहे ताकि आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचे।

5 - इस प्रकार के वायरल से बचने के लिए साल में एक बार आप एनुअल फ्लू वैक्सीन जरूर लगवाएं।

Tags:    

Similar News