Lal Bahadur Shastri: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज जानिए ये अनमोल विचार, आएंगे बहुत काम

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज 2 अक्टूबर को मनाई जा रही है। लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्श विचार आज भी लोग याद करते है।

Update: 2024-10-01 19:02 GMT

Lalbahadur Shashtri Jayanti 2024: भारत में कई महापुरुष हुए जिनका योगदान देश कभी भुला नहीं सकता। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज 2 अक्टूबर को मनाई जा रही है। लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्श विचार आज भी लोग याद करते है तो वहीं उनका देश के लिए किया योगदान इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम है।

2 अक्तूबर को जन्में थे शास्त्रीजी 

आपको बताते चलें कि, 2 अक्तूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में भारत के पूर्व मुख्यमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म हुआ था। वे भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे और पंडित जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद उन्होंने देश की सत्ता संभाली थी। शास्त्री जी के ही कार्यकाल में देश ने हरित क्रांति और श्वेत क्रांति जैसी चीजें देखीं।

पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी के इन अनमोल विचारों को करें आत्मसात

आपको बताते चलें कि, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की कई अनमोल विचार है जो जीवन के किसी मोड़ पर काम आ जाए चलिए जानते हैं....

1. शास्त्री जी के अनुसार, विज्ञान और अनुसंधान के काम में सफलता बड़े और असीमित संसाधनों पर निर्भर नहीं होती है बल्कि यह परेशानियों और लक्ष्यों को संभलकर चुनने से जुड़ी हुई है। इसे लेकर समझ सकते हैं कि, जीवन में आगे बढ़ने के लिए परेशानियों से भी लड़ना चाहिए।

2- शास्त्री जी के अनुसार,कानून के शासन का सम्मान किया जाना चाहिए ताकि हमारे लोकतंत्र की बुनियादी संरचना को बनाए रखा जा सके और इसे और मजबूत बनाया जा सके।

3. शास्त्री जी के अनुसार, अनुशासन और संयुक्त प्रयास देश के लिए ताकत के सबसे बड़े और असली स्रोत हैं।

4. शास्त्री जी के अनुसार, भारत को अपना सिर शर्म से झुकाना पड़ेगा अगर एक भी व्यक्ति बचा हो जो किसी भी तरह से अछूत कहलाता हो, हर वर्ग को लेकर समान विचार रखना चाहिए।

5. शास्त्री जी के अनुसार, हमें शांति के लिए बहादुरी से लड़ना चाहिए जैसे हम युद्ध में लड़े थे, यानि किसी भी काम को करने के लिए डरना जरुरी नहीं लड़ना जरूरी है।

6. शास्त्री जी के अनुसार, यदि हम लगातार लड़ते रहेंगे तो हमारी ही जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हमें लड़ने के बजाय गरीबी, बीमारी और अशिक्षा से लड़ना चाहिए।

7. शास्त्री जी के अनुसार, मेरी समझ से प्रशासन का मूल विचार यह है कि समाज को एकजुट रखा जाये ताकि वह विकास कर सके और अपने लक्ष्यों की तरफ बढ़ सके। यानि किसी भी काम को सहयोग से करें ताकि फायदा मिलता रहें।

Tags:    

Similar News