Today Horoscope: आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहतर, मेष-कर्क राशि के जातकों को नुकसान के संकेत

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों के बारे में बताया गया है दैनिक राशिफल के अनुसार ही दिन कैसा रहेगा इसके बारे में जानकारी मिलती है।

Update: 2024-10-16 23:30 GMT

Today Horoscope 17 October: आज का दिन गुरुवार है जो भगवान विष्णु की आराधना के लिए सबसे शुभ दिन में से एक होता है। वहीं पर गुरु की कृपा भी इस दिन के लिए होती है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों के बारे में बताया गया है जो नव नक्षत्र की स्थिति के आधार पर तय किया जाता है। दैनिक राशिफल के अनुसार ही दिन कैसा रहेगा इसके बारे में जानकारी मिलती है।

मेष

आज के लिए आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी प्रकार आज आप कोई कार्य कर रहे हैं तो सतर्क रहने की जरूरत है जोखिम बढ़ने की आशंका सामने आ रही है। इसके अलावा आज प्रयास सार्थक होगा, विवादों को न बढ़ायें, युवा वर्ग के लिए कार्यो में सफलता मिलेगी, मान सम्मान तथा प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

वृषभ-

आज के लिए आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है यानी आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो आज आपको मानसिक प्रसन्नता मिलने वाली है। जिन जातकों को अपनी शादी की इच्छा है उन्हें आज शुभ समाचार मिल सकता है यानी मांगलिक कार्यो में सफलता मिलेगी, सत्कर्म में खर्च होगा। 

मकर 

आज के लिए आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। जातकों को आज कानूनी मामलों में सावधानी से निर्णय लें, आत्म विश्वास बढ़ेगा। इसके अलावा आज के दिन पुराने कार्य बनेंगे, पुरूषार्थ बना रहेगा, मानसिक सन्तोष रहेगा।

कर्क

आज के लिए आपका दिन परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है यानी अगर आपको इसी काम को समय पर पूरा करना चाहते हैं तो समय पर कार्य पूरा करने में परेशानी होगी। आज आपको विरोधियों की चालों को समझने का प्रयास करना चाहिए। उत्पन्न समस्याओं का समाधान होगा, जायजाद के कार्य बनेंगे।

सिंह

आज के लिए आपका दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आज आप किसी कार्य को करने की सोच रहे हैं तो सहूलियत के हिसाब से कार्य योजना में बदलाव कर लें। इसके अलावा नौकरी करने वाले जातकों के लिए अच्छा दिन है अधिकारी आपकी बात से सहमत होंगे, पद का लाभ मिलेगा।

कन्या- 

आज के लिए आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जातक अगर आज के दिन सामाजिक कार्यों में शामिल होना चाह रहे हैं तो आपकी उपस्थिति नया रंग भर देगी। इस राशि के जातकों की धर्म-कर्म में आज आस्था बढ़ेगी, राजनैतिक कार्यो में अनुकूलता रहेगी, उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा।

तुला

आज के लिए आपका दिन मिला - जुला रहने वाला है। यानी आज के दिन आप कामकाज में सुधार के लिये दिनरात एक कर देंगे, जरूरी काम के लिये सिफारिश करना पड़सकती है। इस राशि के जातकों को भाग्यवर्धक समाचार मिल सकते हैं। विवादों को न बढ़ायें। 

वृश्चिक

आज के लिए आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है यानी आज के दिन आपकी भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। लेकिन आज आपको स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।कुटुम्बियों के सहयोग से कार्यारंभ होगा, सक्रिय राजनीति में स्थान बढ़ेगा।

धनु

आज के लिए आपका दिन सामान्य रहने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों को कार्यस्थल पर सबकी जिम्मेदारी तय करना जरूरी है ताकि कार्यो में वाछित सफलता मिलेगी। जातकों के लिए पारिवारिक पक्ष की बात की जाए दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, स्त्री पक्ष की चिन्ता रहेगी।

मकर

आज के लिए आपका दिन अच्छा रहने वाला है यानी आज आपको न्यायालयीन कार्यो में सफलता मिलेगी। इसके अलावा दिनचर्या नियमित रहेगी, कार्यो में सफलता मिलेगी, मनोरंजन में खर्च होगा।

कुम्भ

आज के लिए आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। यानी आज के दिन मित्रों की मदद से बिखरे कार्य समेटने में मदद मिलेगी, सामाजिक मामले में पक्ष मजबूत होगा। आज के दिन आप अनावश्यक विवादों को टालें।

मीन

आज के लिए आपका दिन परेशानी वाला हो सकता है। जातकों का आज कुटुम्बीयजनों से विवाद होगा, आर्थिक कार्यो में प्रगति होगी। इसके अलावा आज के दिन किसी की जमानत देना कष्टप्रद हो सकता है, परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है सावधानी बरतें।

Tags:    

Similar News