Ladwa Assembly Election Result: नायब सिंह सैनी ने किया जीत का दावा, क्या मेवा सिंह देंगे कड़ी चुनौती

Update: 2024-10-08 02:14 GMT

Ladwa Assembly Election Result

Ladwa Assembly Election Result : हरियाणा। विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Naib Singh Saini) ने ब्रह्म सरोवर स्थित श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। लाडवा सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। यहां से बीजेपी की ओर से नायब सिंह सैनी उम्मीदवार हैं वहीं कांग्रेस ने मेवा सिंह (Meva Singh) पर दोबारा दाव आजमाया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा क्षेत्र (Ladwa assembly constituency) से भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने कहा, "भाजपा ने पिछले दस सालों में हरियाणा के विकास के लिए बहुत काम किया है...भाजपा ने समाज के सभी वर्गों के लिए ईमानदारी से काम किया है। हमारी सरकार हरियाणा के विकास के लिए काम करती रहेगी और भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी। भाजपा ने ईमानदारी से काम किया जबकि कांग्रेस ने बहुत भ्रष्टाचार किया।"

बता दें कि, लाडवा विधानसभा सीट से सीएम सैनी के सामने कांग्रेस ने मेवा सिंह को उतारा था। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में यह सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। मेवा सिंह ने उस समय बीजेपी के पवन सैनी को हराया था। यहां 2019 में टोटल 183470 वोटर्स थे। इनमें से 96,245 पुरुष मतदाता और 87,225 महिला मतदाता थीं। 2019 में इस सीट पर 75.09 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

हरियाणा में मंगलवार को 90 विधानसभा सीट पर मतों की गणना होने जा रही है। यहाँ बीते दस साल से बीजेपी की सरकार है। एग्जिट पोल का दावा है कि, कांग्रेस हरियाणा में दस साल बाद वापसी कर सकती है।

Tags:    

Similar News