मध्यप्रदेश के स्कूल-कॉलेज में पढ़ाया जाएगा राम और कृष्ण का पाठ - सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दसवें अंतरराष्ट्रीय योग महोस्तव में शामिल हुए थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान यह ऐलान किया।

Update: 2024-06-21 08:35 GMT

मध्यप्रदेश के स्कूल-कॉलेज में पढ़ाया जाएगा राम और कृष्ण का पाठ

भोपाल। मध्यप्रदेश के स्कूल और कॉलेज में राम और कृष्ण का पाठ पढ़ाया जाएगा। छात्रों के पाठ्यक्रम में राम और कृष्ण के जीवन से जुड़े पाठ शामिल किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दसवें अंतरराष्ट्रीय योग महोस्तव में शामिल हुए थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान यह ऐलान किया। उन्होंने बताया कि, हम राम पथ गमन और श्री कृष्ण पथ गमन जैसी परियोजना पर भी काम कर रहे हैं। यह सब कुछ हमारे मेनिफेस्टो में भी था।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, सरकार ने राम पथ गमन और श्री कृष्ण पथ गमन जैसी परियोजनाओं को हाथ में लिया है। जहां - जहां भगवन राम और कृष्ण के पैर पड़े हैं उन स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। सरकार के गठन के साथ ही हमने यह निर्णय लिया था। इसी के साथ - साथ भगवान राम और कृष्ण के जीवन से जुडी जो भी उपलब्धि है उसे भी स्कूल शिक्षा और और उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

बता दें कि, श्री राम पथ गमन योजना की आधार शिला पहले ही रखी जा चुकी है। श्री कृष्ण पथ गमन पथ पर कार्य करने को लेकर सरकार उत्साहित है। सरकार राम और कृष्ण की गाथा को जन - जन तक पहुंचाने के लिए अब इसे स्कूल के पाठ्यक्रम में भी शामिल करने जा रही है।

Tags:    

Similar News