Lok Sabha Elections 2024 : पीएम मोदी बोले - नेहरू के राज में चीन के हाथों हुई भारत की पिटाई

Lok Sabha Elections 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के भिवानी में जनसभा को संबोधित किया।

Update: 2024-05-23 10:21 GMT

Lok Sabha Elections 2024 : पीएम मोदी बोले - नेहरू के राज में चीन के हाथों हुई भारत की पिटाई

Lok Sabha Elections 2024 : चुनाव के अंतिम चरण में बयानबाजी से राजनीतिक गलियारों में तापमान हाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) द्वारा पोलिटिकल रैली में विपक्ष की तीखी आलोचना की जा रही है। ऐसी ही एक रैली में पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, 1962 में, पंडित नेहरू के आभा का गुब्बारा फूट गया, चीन के हाथ जो हमारी पिटाई हुई, इसका जिम्मेदार हमारी सेना को बनाया गया।'

हरियाणा के भिवानी में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक सार्वजनिक सभा में कहा, 'साल 1962 में, पंडित नेहरू के आभा का गुब्बारा फूट गया, चीन के हाथ जो हमारी पिटाई हुई', उन्होंने (कांग्रेस) हमारी सेना को इसका दोषी बताया। वह परिवार आज भी हमारी सेना को नीचा दिखाने के मौके ढूंढता रहता है।

पीएम मोदी ने कहा कि, 'ये चुनाव देश का प्रधानमंत्री चुनने का चुनाव है लेकिन आप सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं चुनेंगे, बल्कि देश का भविष्य भी चुनेंगे। एक ओर आपका जांचा-परखा सेवक मोदी है। वहीं दूसरी ओर कौन है, इसका अता-पता ही नहीं है।

इंडी अलायंस वालों का हाल तो ऐसा है कि गाय ने दूध दिया नहीं, लेकिन घी खाने के लिए इंडी वालों में झगड़ा शुरू हो गया। अब ये लोग कह रहे हैं कि हर साल एक आदमी भारत का प्रधानमंत्री बनेगा। 5 साल, 5 पीएम! आप मुझे बताइए, ऐसे देश चलेगा क्या?

विपक्ष के नेता देश को फिर से गड्ढे में धकेलना चाहते हैं। देश की जनता इंडी जमात के इरादे पहले ही भांप चुकी है। इसलिए इनका ये हाल हुआ है। 5 चरणों में ही इंडी जमात का ढोल फट गया है। आपने देखा होगा कि तीसरे चरण के बाद इन्होंने रोना-धोना शुरू कर दिया। कांग्रेस और इंडी वालों के लिए देश से भी बड़ा इनका वोटबैंक है। इन लोगों ने वोटबैंक के लिए देश का विभाजन करवाया...एक भारत और दो-दो मुस्लिम राष्ट्र बनाए।

अब इंडी वाले कह रहे हैं कि बचे हुए भारत पर भी पहला अधिकार मुसलमानों का है। बंगाल में इंडी जमात के लोगों ने मुसलमानों को ओबीसी का सर्टिफिकेट दे दिया था। जो आरक्षण ओबीसी को मिलना चाहिए, वो मुसलमानों को और घुसपैठियों में बांटा जा रहा था। हाईकोर्ट ने बंगाल में पिछले 10-12 सालों में मुसलमानों को दिए सारे सर्टिफिकेट रद्द कर दिए हैं।

Tags:    

Similar News