Bandra Terminus Stampede: बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर भगदड़, कई लोग घायल

Update: 2024-10-27 04:14 GMT

Bandra Terminus Stampede

Bandra Terminus Stampede : महाराष्ट्र। बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर भीड़ के कारण मची भगदड़ में 9 लोग घायल हो गए हैं। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भगदड़ रविवार सुबह हुई है। घायलों का इलाज भाभा हॉस्पिटल में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भगदड़ उस समय हुई जब कुछ लोग बांद्रा से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार भगदड़ में घायल हुए अधिकतर लोग उत्तरप्रदेश और बिहार के रहने वाले थे। रविवार 2.25 बजे गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 22921 में कई लोग चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई। पुलिस मौके पर भीड़ को काबू नहीं कर पाई। इसके बाद कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बीएमसी की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल नागरिकों के नाम और स्वास्थ स्थिति :

शब्बीर अब्दुल रहमान एम/40, भर्ती हालत स्थिर।

परमेश्वर सुखदार गुप्ता एम/28, भर्ती हालत स्थिर।

रवीन्द्र हरिहर चुमा एम/30, भर्ती हालत स्थिर।

रामसेवक रवीन्द्र प्रसाद प्रजापति एम/29, भर्ती हालत स्थिर।

संजय तिलकराम कांगे एम/27, भर्ती हालत स्थिर।

दिव्यांशु योगेन्द्र यादव एम/18, भर्ती हालत स्थिर

मोहम्मद शरीफ शेख एम/25, भर्ती हालत स्थिर।

इंद्रजीत सहनी एम/19, भर्ती, हालत गंभीर।

नूर मोहम्मद शेख एम/18, हालत गंभीर भर्ती।

Tags:    

Similar News