Mandi News: शादी से लौटते समय हुआ बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Update: 2024-10-27 08:44 GMT

Car Fell into Ditch in Mandi 

Car Fell into Ditch in Mandi : मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी में बड़ा हादसा हो गया। यहां शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई है। इस हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात एक कार सड़क से पलटकर 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सुबह जब मॉर्निंग वाक करने वालों ने कार को देखा तो हड़कंप मच गया। उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस की रेस्क्यू टीम ने सभी शव कार से बाहर निकाले और मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी।

पांच मृतकों में एक नाबालिग

मंडी एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि, मंडी जिले के चौहारघाटी के वर्धन में कार के पलट जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कल रात (शनिवार रात) हुआ जब वे एक शादी समारोह से लौट रहे थे। मृतकों में से एक की उम्र 16 साल और बाकी चार की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक कार में सवार सभी युवक धमच्याण गांव के रहने वाले हैं। जो बरोट में शादी समारोह में गए थे। मृतकों की पहचान राजेश, गंगू, कर्ण, सागर और अजय के रूप में हुई है। मृतकों में एक 16 साल का किशोर शामिल है। अन्य चार की उम्र 25 से 30 साल के बीच में बताई जा रही है।

पुलिस सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर ले जाय गया है। यहां पंचनामे के बाद शव परिजनों को सौंप दिये जाएंगे। एसपी मंडी ने बताया कि हादसा किन कारणों से हुआ इसकी छानबीन की जा रही है।

Tags:    

Similar News