Mini Moon: धरती से एक नहीं आसमान में दिखेंगे दो चांद, इस दिन होने वाली है मिनी मून का नजारा

Update: 2024-09-20 13:50 GMT

Mini Moon : अंतरिक्ष की दुर्लभ घटनाओं में मिनी मून की घटना सितंबर महीने में ही नजर आने वाली है जिसका नजारा इतना अदभुत होगा कि आपको आसमान में एक नहीं बल्कि दो चांद देखने के लिए मिलेंगे।

जानें कब नजर आएगा चांद

आपको बताते चलें कि, मिनी मून की घटना 29 सितंबर से 25 नवंबर, 2024 तक नजर आने वाली है जब चांद 56 दिन के लिए पृथ्वी की कक्षा में रहेगा। चांद के साथ एक मिनी मून भी अंतरिक्ष में दिखाई देगा। यह चांद असल में एक एस्टेरॉयड है, जो छोटे चंद्रमा की तरह दिखने और पृथ्वी का चक्कर लगाने की वजह से मिनी मून कहलाता है। इस खास घटना को 2024 पीटी5 नाम दिया गया है। ये छोटा एस्टेरॉयड है जो करीब 10 मीटर का है, जिसे टेरेस्ट्रियल-इम्पैक्ट लास्ट अलर्ट सिस्टम के जरिए खोजा गया था।

एक बार लगाएगा पृथ्वी का चक्कर

आपको बताते चलें कि, 2024 पीटी5 को लेकर 56 दिनों के लिए पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र में खींचा जाएगा। 2024 पीटी5 अंतरिक्ष में वापस जाने से पहले एक बार पृथ्वी का चक्कर लगाएगा। बताया जा रहा है कि, इसमें एस्टेरॉयड पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण में प्रवेश करते हैं लेकिन कई कक्षाओं को पूरा नहीं करते हैं। वहीं दूसरे मिनी मून इसके उलट बड़ी अवधि के लिए कक्षा में रहते हैं। ये पहली बार नहीं है जब कोई मिनी मून पृथ्वी की कक्षा में आएगा। 2006 में एक एस्टेरॉयड करीब एक वर्ष तक परिक्रमा करता रहा था। अगली घटना इसकी अगली अनुमानित वापसी 2055 में होगी

Tags:    

Similar News