Viral Video: PM मोदी के जन्मदिन पर फर्जी ब्लड डोनेशन, फोटो खिंचाकर लौट गए नेता जी, वीडियो वायरल

Update: 2024-09-20 05:04 GMT

Moradabad BJP Mayor Vinod Agarwal Viral Video

Moradabad BJP Mayor Vinod Agarwal Video viral : मुरादाबाद BJP मेयर विनोद अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में BJP मेयर विनोद अग्रवाल पीएम मोदी के जन्मदिन पर ब्लड डोनेशन करने पहुंचे थे लकिन बिना ब्लड डोनेट किए फोटो खिंचाकर लौट आए। अब उनके इस फर्जी ब्लड डोनेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

दरअसल, बीते दिनों मुरादाबाद BJP मेयर विनोद अग्रवाल PM मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान करने अस्पताल गए थे। रक्तदान के लिए बेड पर तो लेटे लेकिन जैसे ही डॉक्टर ने खून निकालने का प्रयास किया, नेताजी ने हाथ खड़े कर दिये। उन्होंने कहा कि, हम सिर्फ़ फ़ोटो खिंचाने आये थे। उसके बाद मेयर विनोद अग्रवाल ने फ़ोटो क्लिक करवाई और बिना खून दिये निकल लिये।

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोग अलग - अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मुरादाबाद BJP मेयर विनोद अग्रवाल की ओर से अब तक कोई सफाई नहीं आई है लेकिन इस तरह के फर्जी ब्लड डोनेशन अभियान से कई लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

बता दें कि, मुरादाबाद के भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल एक कारोबारी भी हैं। उनकी पत्नी भी मेयर रह चुकी हैं। विनोद अग्रवाल तीसरी बार मेयर बने हैं। ऐसे में उनके द्वारा इस तरह से रक्त दान का दिखावा करने से लोग गुस्से में हैं।

Tags:    

Similar News