MP Police SI Bharti 2024: पांच साल बाद एमपी के युवाओं को मिली बड़ी खुशखबरी, अब हो सकेंगे में पुलिस में भर्ती

जल्द ही पुलिस सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकालने वाली है। पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए संशोधित प्रस्ताव भेज दिया है।

Update: 2024-09-16 05:25 GMT

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आने वाली है। खासतौर पर वो युवा जो पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं उन्हें यह खबर पढ़कर खुशी महसूस होगी। मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही पुलिस सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकालने वाली है। इस भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय ने अपने पहले भेजे गए प्रस्ताव को ही संशोधित करके दोबारा प्रस्ताव भेज दिया है। प्रस्ताव मिलने के बाद गृह विभाग इसे जांच करके भर्ती की अधिसूचना जारी करेगा। और उसके बाद कर्मचारी चयन मंडल के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बताते चले पिछले 5 साल से मध्य प्रदेश में पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती नहीं हुई है, ऐसे में युवाओं के लिए यह बड़ी खुशखबरी साबित हो सकती है।

कब से शुरू होगी SI की भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स पुलिस मुख्यालय से मिले प्रस्ताव के बाद अब गृह विभाग उसे जांच करेगी जिसमें लगभग 5 से 6 महीने लगने की संभावना है। उसके बाद इस पूरी भर्ती पर प्रक्रिया में चार-पांच महीने लग जाएंगे अर्थात पुलिस सब इंस्पेक्टर की नियुक्ति अगले साल 2025 के जून में होने की संभावना है।

कितने पदों में होगी भर्ती?

क्योंकि लगभग 5 साल बाद यह भर्ती खुली रही है ऐसे में इसमें बड़ी संख्या में आवेदन आने की संभावना है, रिपोर्ट्स की माने तो लगभग डेढ़ लाख आवेदन आने की उम्मीद है। वहीं, 7300 पुलिस आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी चल रही जिसमें लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता के अनुसार भर्ती की जाएगी इसमें इंटरव्यू नहीं होगा।

क्या होगी MP SI भर्ती की प्रक्रिया?

मध्य प्रदेश में पुलिस SI के लगभग 500 से अधिक पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी होगी। उसके बाद आप ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के बाद बाकी की प्रक्रिया जैसे दौड़-कूद, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू होगा। इस बार इस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का वेटेज 30 से 40 प्रतिशत रहेगा जबकि लिखित परीक्षा का 50 फीसदी तो 10 से 12 फीसदी तक इंटरव्यू का वेटेज रहने की संभावना है।

Tags:    

Similar News