निर्मम मां: रतलाम में दो मासूमों की हत्या, मां ने कुल्हाड़ी से काटी गर्दन

Update: 2024-08-29 09:51 GMT

हरियाणा में गोमांस खाने के शक में मजदूर को लोगों ने पीट - पीट कर मार डाला

Ratlam Crime News : मध्यप्रदेश। गुरुवार को रायसेन में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने दो बच्चों की निर्मम ह्त्या कर दी है। दोनों बच्चों में 3 साल का बेटा और 5 साल की बेटी शामिल है। इस वारदात के बाद आस - पास के क्षेत्र में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार आरोपी महिला ने कुल्हाड़ी से काट कर अपने दोनों बच्चों को मौत के घाट उतारा है।

यह घटना रतलाम जिले से 140 किलोमीटर दूर देवरी वार्ड का है। गुरुवार को महिला ने अपने दोनों बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी महिला क्राइम सीन से कुछ दूर गिरफ्तार कर ली गई। आरोपी महिला का नाम राधिका आदिवासी है।

बच्चों की हत्या की जानकारी आरोपी महिला के पति ने पुलिस को दी। वारदात के समय वह घर पर नहीं था। जब घर पहुंचा तो बच्चों की खून से लथपथ लाश और जला हुआ गद्दा मिला। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

क्यों की गई मासूम की हत्या :

पुलिस द्वारा आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसने हत्या क्यों की अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। महिला बार - बार पुलिस के सामने अपना बयान बदल रही है। आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि, वह पति से अलग होना चाहती थी इसलिए बच्चों को मार दिया।

महिला का इलाज भी चल रहा था :

आरोपी महिला के पति ने पुलिस को बताया है कि, उसका इलाज चल रहा था। कुछ महीने पहले उसको सिर में दर्द हुआ था जिसके बाद उसका इलाज कराया गया था।

Tags:    

Similar News