CC-1 Vikash Yadav: बेटी के जन्म पर आखिरी बार घर आया था तब से किसी ने संपर्क नहीं किया - विकास यादव के परिवार का झलका दर्द

Update: 2024-10-20 05:34 GMT

RAW के पूर्व अधिकारी विकास यादव

CC-1 Vikash Yadav : बेटी के जन्म पर आखिरी बार घर आया था तब से किसी ने संपर्क नहीं किया - यह बात RAW के पूर्व अधिकारी विकास यादव के परिजनों ने बताई है। विकास यादव ने हरियाणा के रेवाड़ी के एक गांव में अपने घर का दौरा किया था तब से किसी ने उन्हें नहीं देखा। विकास यादव का नाम पिछले कुछ समय से सुर्ख़ियों में बना हुआ है क्योंकि अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने उन्हें वांटेड की लिस्ट में रखा है। एफबीआई का आरोप है कि, विकास यादव ने ही खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की नाकाम कोशिश की थी।

विकास यादव को पिछले साल 18 दिसंबर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया था। अमेरिकी न्याय विभाग (डीओजे) के दस्तावेजों में पन्नू मामले में "सीसी-1" (सह-साजिशकर्ता) के रूप में विकास यादव का उल्लेख किया गया है। दिल्ली पुलिस से जमानत मिलने के बाद उन्हें 22 अप्रैल को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया था। दिल्ली पुलिस के आरोपपत्र में उसका जन्म स्थान प्राणपुरा बताया है।

विकास यादव के घर पर, उसकी मां और भाई दोनों ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि वे महीनों से यादव के संपर्क में नहीं हैं। उसकी मां ने कहा कि, "वह उसके खिलाफ लगाए गए आरोपों से अनजान हैं। हरियाणा पुलिस में कार्यरत उनके भाई ने कहा, "वह सीआरपीएफ में थे और विभिन्न स्थानों पर तैनात थे। आखिरी बार वह पिछले साल घर आए थे। हमने उनसे फोन पर बात नहीं की है। हमें नहीं पता कि उनके साथ क्या हो रहा है। यह बहुत संवेदनशील मुद्दा है और हम इस बारे में बात नहीं कर सकते। सरकार को जो करना है, वह करेगी।"

दक्षिण दिल्ली के जिस इलाके में यादव सरकारी कॉलोनी में रहते थे, वहां के पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने पिछले साल दिसंबर से उन्हें नहीं देखा है।

Tags:    

Similar News