ओडिशा की सत्ता में 24 साल बाद फेरबदल, BJP बनाएगी सरकार, BJD का किला ढ़हने की कगार पर

Odisha Assembly Election Result : ओडिशा में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 74 है।

Update: 2024-06-04 08:01 GMT

Odisha Assembly Election Result

Odisha Assembly Election Result : देश भर में लोकसभा चुनाव के परिणामों की चर्चा है। शुरुआती रुझान से भाजपा में खलबली का माहौल है और कांग्रेस जोड़ - तोड़ के जुगाड़ बैठाने में लगी है। ऐसे में भाजपा ने ओडिशा में खेला कर दिया है। यहां 24 साल बाद सत्ता परिवर्तन होता नजर आ रहा है। 147 सीट पर विधानसभा चुनाव हुए थे। बीजेपी 72 सीट पर लीड कर रही है वहीं बीजेडी 57 सीट पर। कांग्रेस यहां अब तक मात्र 15 सीट पर लीड कर पाई है।

ओडिशा में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 74 है। भाजपा इस समय 72 पर लीड कर रही है। अगर बहुमत का आंकड़ा पार कर लेती है तो ओडिशा में 24 साल बाद सत्ता में परिवर्तन होगा। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार बीजेडी की हालत खराब नजर आ रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मात्र 23 सीट जीती थी वहीं बीजेडी ने 113 सीट जीतकर सरकार बनाई थी। अगर ओडिशा में वर्तमान ट्रेंड बरक़रार रहता है तो भाजपा यहां सरकार बना सकती है।

मुखयमंत्री नवीन पटनायक ने 5 मार्च 2000 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से उनकी सत्ता को चुनौती देने की हिम्मत न भाजपा कर पाई न कांग्रेस। इस बार यहां भाजपा ने पूरी जोर आजमाइश की और परिणाम रुझान के रूप में सामने है। अब चुनाव आयोग द्वारा विजयी उम्मीदवार घोषित होने का इन्तजार है। इसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और बीजेडी ने एकदूसरे पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने एक सभा में यहां तक कह दिया था कि, मुख्यमंत्री अपने राज्य के जिलों का नाम भी नहीं जानते। इसके जवाब में मुख्यमंत्री पटनायक ने एक सभा में कहा था कि, पीएम ओडिशा को जानते ही कितना हैं।

Tags:    

Similar News