MP Cabinet Decision: दिसंबर 2024 तक एक लाख भर्तियां, दुष्कर्म पीड़िता के लिए 1 लाख का फंड, जानिए कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

Update: 2024-10-22 08:24 GMT

MP Cabinet Decision

MP Cabinet Decision : मध्यप्रदेश। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्त्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी है। कैबिनेट के निर्णय के तहत दिसंबर 2024 तक मध्यप्रदेश में एक लाख भर्तियां की जाएगी। यह भर्तियां पीएससी और कर्मचारी चयन मंडल द्वारा की जाएगी। इसके अलावा दुष्कर्म पीड़िता के लिए डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर को 1 लाख रुपए का फंड भी दिया जाएगा।

कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णय :

मध्यप्रदेश में 'प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग' की कार्रवाई आरंभ हो चुकी है। आयोग की कमेटी द्वारा नवंबर से दौरा आरंभ किया जाएगा। कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा हुई है।

मध्यप्रदेश के सभी कर्मचारियों को दीपावली के पहले 28 अक्टूबर को वेतन दिया जाएगा।

उज्जैन में होने वाले सिहंस्थ के लिए अखाड़ों को 5 बीघा जमीन दी जाएगी। इसका उपयोग कमर्शियल या आवासीय रूप में उपयोग नहीं होगा।

डिप्टी सीएम और लोक स्वास्थ और शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि, दिसंबर तक एक लाख सरकारी भर्ती निकाली जाएगी। इनमें स्वास्थ विभाग के 7900 पद भी शामिल हैं।

गोवर्धन पूजा में मध्यप्रदेश सरकार के सभी मंत्री और विधायक शामिल होंगे।

यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों को 7वें वेतनमान के आधार पर पेंशन का लाभ।

Tags:    

Similar News