पाकिस्तान में Quran जलाने के आरोप में भीड़ ने आरोपी को गोली मारी,फांसी पर चढ़ाया फिर शव जलाया

Pakistan Blasphemy Case : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में Quran जलाने की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण है।

Update: 2024-06-21 06:44 GMT

पाकिस्तान में Quran जलाने के आरोप में भीड़ ने आरोपी को गोली मारी,फांसी पर चढ़ाया फिर शव जलाया

Pakistan Blasphemy Case : पाकिस्तान। ईशनिंदा के आरोप में भीड़ द्वारा कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेना अब आम हो गया है। ताजा मामला उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले से सामने आया है। वैसे तो ये जगह अपनी खूबसूरती के लिए चर्चा में रहती है लेकिन इस बार गलत वजह से चर्चा में है। एक व्यक्ति पर कुरान (Quran) जलाने का आरोप था तो भीड़ ने कानून अपने हाथ में लेते हुए पहले तो पुलिस थाने में आग लगाई फिर आरोपी को अमानवीय तरीके से मौत के घाट उतार दिया। इस घटना का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

जानकारी के अनुसार, भीड़ ने आरोपी को थाने से जबरदस्ती बाहर निकाला। इसके बाद उसे गोली मारी। इतने से शायद इंसाफ नहीं हो सका तो शव को फांसी पर भी चढ़ा दिया। अब शव को फांसी पर चढ़ाने के बाद भी कुछ कसर बाकी थी तो शव को जला भी दिया गया।

स्वात जिले में मचे इस बवाल के चलते आठ लोग घायल हुए हैं। जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) जहीदुल्लाह ने बताया कि, पंजाब के सियालकोट जिले के इस व्यक्ति ने गुरुवार रात स्वात के मदयान तहसील में पवित्र कुरान के कुछ पन्ने कथित रूप से जला दिए। संदिग्ध को हिरासत में लेकर मदयान थाने लाया गया। थाने के बाहर भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने आरोपी को थाने से बाहर निकालने की मांग की थी। पुलिस ने ऐसा करने से मना कर दिया तो भीड़ ने थाने को ही आग लगा दी।

यहां गोलीबारी भी हुई थी जिसके कारण एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। मद्यन में स्थिति फिलहाल तनावपूर्ण है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री केपीके अली अमीन गंदापुर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए पुलिस इस पूरी घटना पर रिपोर्ट मांगी है।

Tags:    

Similar News