PM Modi का 45 घंटे का अनुष्ठान् समाप्त, दिल्ली के लिए रवाना

PM Modi Vivekananda Rock Memorial : ध्यान और पूजा करने के बाद उन्होंने तमिल कवी तिरुवल्लुवर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Update: 2024-06-01 10:20 GMT

PM Modi का 45 घंटे का अनुष्ठान् समाप्त

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का 45 घंटे का अनुष्ठान समाप्त हो गया है। अब वे दिल्ली वापस लौटने के लिए रवाना हो गए हैं। अंतिम चरण का मतदान शुरू होने से पहले वे तमिलनाडु के कन्याकुमारी में स्वामी विवेकानंद रॉक मेमोरियल (Vivekananda Rock Memorial) पर ध्यान के लिए आ गए थे। यहां ध्यान और पूजा करने के बाद उन्होंने तमिल कवी तिरुवल्लुवर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

प्रधानमंत्री की विवेकानंद रॉक मेमोरियल पैर ध्यान करते हुए कई फोटो और वीडियो सामने आये थे। 45 घंटे के लिए इस स्थान पर आम लोगों का प्रवेश निषेध कर दिया गया था। प्रधानमंत्री की साधना को लेकर विपक्ष ने भी कई सवाल खड़े किए थे यहाँ तक कि, कोर्ट में अपील भी दायर की गई थी कि, प्रधानमंत्री के किसी कार्यक्रम का प्रसारण न किया जाए। प्रधानमंत्री 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से केदारनाथ में ध्यान लगाने गए थे। यहां उन्होंने 17 घंटे तक तपस्या की थी।

5 जून को राष्ट्रपति देंगी विदाई डिनर :

4 जून को चुनाव आयोग नतीजों की घोषणा करेगा। इसके बाद यह साफ़ हो जाएगा कि, देश में किसकी सरकार बनने जा रही है। 5 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वर्तमान केंद्रीय मंत्रिपरिषद को विदाई डिनर देंगी। यह भोज शाम 8 बजे से राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा।

Tags:    

Similar News