Vinesh Phogat के फाइनल से बाहर होने पर PM Modi का पहला रिऐक्शन, जानिये क्या कहा

PM Modi first reaction on Vinesh Phogat : कुश्ती के मुकाबले में विनेश फोगाट फ़ाइनल से बाहर हो गई हैं।

Update: 2024-08-07 07:35 GMT

Vinesh Phogat के फाइनल से बाहर होने पर PM Modi का पहला रिऐक्शन

PM Modi first reaction on Vinesh Phogat : नई दिल्ली। ओलम्पिक में कुश्ती के मुकाबले में विनेश फोगाट फ़ाइनल से बाहर हो गई हैं। उनका वजन कुछ 100 ग्राम ज्यादा था। ऐसे में पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर अपना पहला रिऐक्शन दिया है। प्रधानमंत्री ने विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर इंडियन ओलंपिक असोसिएशन की अध्यक्ष पीती उषा से भी बात की है।

चैंपियनों में चैंपियन विनेश फोगाट :

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, "विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की असफलता दुख देती है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूँ। साथ ही, मैं जानता हूँ कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।"

पीएम नरेंद्र मोदी ने आईओए अध्यक्ष पीटी उषा से भी इस मुद्दे पर बात की है। पीएम मोदी ने उनसे इस मुद्दे और विनेश की हार के बाद भारत के पास मौजूद विकल्पों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी मांगी। उन्होंने उनसे विनेश के मामले में मदद के लिए सभी विकल्पों का पता लगाने के लिए कहा। उन्होंने पीटी उषा से आग्रह किया कि, अगर इससे विनेश को मदद मिलती है तो वह अपनी अयोग्यता के संबंध में कड़ा विरोध दर्ज कराएं।

Tags:    

Similar News