Lawrence Bishnoi Gang: पुलिस का लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर एक्शन, पानीपत से सुक्खा और मथुरा से योगेश नाम का शूटर गिरफ्तार

Update: 2024-10-17 03:36 GMT

Lawrence Bishnoi Gang

Lawrence Bishnoi Gang : बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के बाद दिल्ली और मुंबई पुलिस लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों के पीछे पड़ गई है। 24 घंटे के अंदर दिल्ली और मुंबई पुलिस ने अलग - अलग कार्रवाई में बिश्नोई गैंग के दो शूटर्स को गिरफ्तार किया है। एक शूटर की गिरफ्तारी पानीपत से हुई है। इसका नाम सुक्खा बताया गया है। वहीं दिल्ली और मथुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में योगेश नाम का शूटर गिरफ्तार हुआ है। वह भी कई दिनों से छुप कर रह रहा था।

जानकारी के अनुसार, नवी मुंबई की पनवेल सिटी पुलिस ने हरियाणा के पानीपत से सुक्खा नाम के शूटर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वह उन आरोपियों में शामिल है, जिसने नवी मुंबई के पनवेल में सलमान खान के फार्महाउस की रेकी की थी और सलमान खान के फार्महाउस पर हमला करने की साजिश का मुख्य आरोपी था। सुक्खा को नवी मुंबई लाया जा रहा है। इससे पहले इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

वहीं दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और मथुरा पुलिस के संयुक्त अभियान में लॉरेंस बिश्नोई-हाशिम बाबा गिरोह के एक शूटर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी योगेश 12 सितंबर को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में जिम संचालक नादिर शाह की हत्या में मुख्य शूटर था। गिरफ्तार होने से पहले आरोपी योगेश के पैर में गोली लगी थी। मुठभेड़ मथुरा हाईवे पर हुई थी। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है।

Tags:    

Similar News