Prayagraj Rape Case: प्रयागराज में बच्ची के रेप का आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर में घायल, बलात्कार के बाद बेरहमी से की थी नाबालिग की हत्या

Update: 2024-10-16 02:17 GMT

Prayagraj Rape Case : उत्तरप्रदेश। प्रयागराज में बीते दिनों दुर्गा पूजा पंडाल में जा रही 10 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी मुकेश नाम के व्यक्ति का शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया है। पुलिस द्वारा किए गए शॉर्ट एनकाउंटर में आरोपी के पैर में गोली लगी है। बच्ची के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के 7 निशान पाए गए थे। बच्ची के दोनों हाथ मरोड़े गए थे और उसका सिर जमीन पर पटका गया था।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी। पुलिस को देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। बच्ची के शव के पास मिली चप्पल से आरोपी की पहचान की गई। पुलिस ने बताया कि, आरोपी की जेब से बच्ची के कान की बाली मिली है।

आरोपी का नाम मुकेश है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। गंगानगर क्षेत्र में 4 अक्टूबर को दूसरी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची की लाश खेत में मिली थी। बच्ची के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। 8 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। गांव के लोगों ने बताया कि, आरोपी मुकेश नशे का आदि है। जब पुलिस वालों को उस पर शक हुआ तो वो घर से भाग गया। पुलिस ने उसे जड़ापुर हाइवे के पास ट्रैक किया। पुलिस को देख आरोपी ने फायरिंग कर दी इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

आरोपी ने कबूल किया गुनाह :

आरोपी ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि, वह साईकिल पर शराब पीने जा रहा था। इसी दौरान बच्ची दिखी। वह बच्ची को बहला फुसला कर खेत में ले गया। उसके बाद उसके कपड़े उतारे। इतने में बच्ची रोने लगी। उसने बच्ची को खूब पीटा। इसके बाद वह बेहोश हो गई। फिर आरोपी ने बच्ची के साथ रेप किया और उसे खेत में छोड़कर भाग गया। ब्लीडिंग और इंटरनल इंजरी के चलते बच्ची की मौत हो गई।

Tags:    

Similar News