Bhopal Drug Case: भोपाल ड्रग्स फैक्टरी केस के आरोपी प्रेम पाटीदार ने खुद को मारी गोली

Update: 2024-10-11 11:18 GMT

Bhopal Drug Case : मध्यप्रदेश। भोपाल ड्रग केस के आरोपी प्रेमसुख पाटीदार ने खुद को गोली मार ली। बीते दिनों 1800 करोड़ रुपए के ड्रग केस में प्रेम पाटीदार का नाम सामने आया था। पुलिस ने बताया कि, पूछ्ताछ से बचने के लिए उसने खुद को गोली मारी है। पुलिस अधिकारी आरोपी प्रेम पाटीदार को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज जारी है।

भोपाल ड्रग केस मामले में मुख्य आरोपी हरीश आंजना ने प्रेम पाटीदार का नाम लिया था। इसके बाद से गुजरात एटीएस, एनसीबी और मंदसौर पुलिस ने उसे ढूंढ रही थी। शुक्रवार को आरोपी प्रेमसुख पाटीदार ने अफजलपुर थाना पहुंचकर अपनी अवैध पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। पुलिस द्वारा उसे घायल स्थिति में ही हिरासत में लिया गया इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

ड्रग केस में आरोपी हरीश आंजना ने पुलिस को बताया था कि, मंदसौर के रहने वाले प्रेमसुख पाटीदार ने भी उससे अफीम की खरीद फरोख्त की थी। इसके बाद से ही पुलिस अलग - अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर रही थी। जानकारी के अनुसार हरीश आंजना ने पूछताछ में कई और लोगों का नाम भी लिया है।

पुलिस द्वारा अब प्रेम पाटीदार से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद कई और लोगों का नाम सामने आ सकता है। भोपाल की फैक्ट्री में बनने वाले ड्रग के कच्चे मामल की सप्लाई मंदसौर से होती थी और तैयार माल की खपत देश के कई राज्यों में होती थी।

Similar News