Gurmeet Ram Rahim: राम रहीम सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें, बेअदबी मामले में केस चलाए जाने पर पंजाब सरकार ने दी मंजूरी

Update: 2024-10-22 05:57 GMT

Gurmeet Ram Rahim

Punjab CM Bhagwant Mann : चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2015 के बेअदबी मामलों में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Gurmeet Ram Rahim) के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। बेअदबी मामले में पंजाब में जमकर विरोध हुआ था। विरोध - प्रदर्शन को कंट्रोल करने की कोशिश पुलिस ने फायरिंग की थी जिसमें दो लोगों की मौत हुई थी।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर केस चलाने के लिए पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। पंजाब हाई कोर्ट ने 2015 के बेअदबी मामले में गुरमीत राम रहीम सिंह पर किसी तरह का केस चलाने के आदेश पर रोक लगा दी थी। इसके बाद जब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो अदालत ने केस चलाए जाने की अनुमति दे दी।

पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राम रहीम से जवाब मांगा था। राम रहीम को जवाब दाखिल करने के लिए चार हफ्ते का समय दिया गया है। नोटिस के बाद अब निचली अदालत में गुरमीत सिंह राम रहीम के खिलाफ केस चलेगा।

गुरमीत राम रहीम सिंह के अलावा डेरा सच्चा सौदा समिति के तीन सदस्य प्रदीप क्लेर, संदीप बरेटा और हर्ष धुरी के खिलाफ भी मामला चलाए जाने की अनुमति दी गई है। पंजाब के फरीदकोट के एक थाने में दर्ज तीन मामलों में यह मुकदमा चलाया जाएगा।

बता दें कि, गुरमीत राम रहीम इस समय अपने अपराधों की सजा काट रहा है। रेप और हत्या के मामले में उसे 20 साल की सजा हुई थी। बीते कुछ समय में गुरमीत राम रहीम पेरोल और फरलो पर कई बार जेल के बाहर आ चुका है।

Tags:    

Similar News