Rajgarh Accident : राजगढ़ में ट्रॉली के नीचे दबने से 13 की मौत, 40 घायल

Rajgarh Accident : इस घटना पर मुख्यमंत्री समेत राष्ट्रपति ने दुःख जताया है।

Update: 2024-06-03 01:56 GMT

Rajgarh Accident : राजगढ़ में ट्रॉली के नीचे दबने से 13 की मौत, 40 घायल

Rajgarh Accident : मध्यप्रदेश। राजगढ़ में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से अब तक 13 लोगों की मौत हो गई। 40 लोग इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। कुछ लोगों की हालत गंभीर है उनका भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना पर मुख्यमंत्री समेत राष्ट्रपति ने दुःख जताया है। जानकारी के अनुसार इस ट्राली में बाराती थे, राजस्थान से मध्यप्रदेश आए हुए थे। लोगों का आरोप है कि, ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चला रहा था इसलिए यह हादसा हुआ।

राजगढ़ के डीएम हर्ष दीक्षित ने बताया कि, "राजस्थान से कुछ लोग ट्रैक्टर से शादी में शामिल होने के लिए राज्य में आ रहे थे। राजस्थान-राजगढ़ सीमा के पास ट्रैक्टर पलट गया, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। दो लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है...घायलों को सरकार के निर्देशानुसार उचित उपचार दिया जा रहा है।"

राष्ट्रपति ने इस दुर्घटना पर शोक जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया, 'मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही दुखदाई है। अपने स्वजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।'

पलट गई ट्रॉली :

यह हादसा इतना भयावह था कि, ट्रॉली पूरी तरह पलट गई। ट्रॉली में बैठे बाराती ट्रॉली के नीचे दब गए। कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जेसीबी मशीन से ट्रॉली को सीधा किया गया। इसके बाद घायलों को अस्पताल रेफर किया गया।

Tags:    

Similar News