Ram Rahim Released From Jail: राम रहीम जेल से रिहा, 21 दिन की फरलो मंजूर, बागपत के आश्रम में ही रहना होगा

Update: 2024-08-13 03:10 GMT

राम रहीम जेल से रिहा

Ram Rahim Released From Jail : हरियाणा। यौन शोषण और क़त्ल के मामले में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम मंगलवार को जेल के बाहर आ गया है। उसकी 21 दिन की फरलो मंजूर हो गई है। हरियाणा सरकार ने फरलो मंजूर करने के लिए शर्त रखी थी। इस शर्त के अनुरूप उसे उत्तरप्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम में ही रहना होगा।

जेल प्रशासन ने मंगलवार को राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा किया है। पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रिहा करने के लिए हरियाणा सरकार को सोच समझकर विचार करने को कहा था। हरियाणा सरकार ने राम रहीम को फरलो देने का फैसला लिया था। सुबह 6.30 बजे उसे रिहा कर दिया गया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच वह उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हो गया।

जून में फरलो के लिए गुरमीत राम रहीम ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। राम रहीम की याचिका का विरोध शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा की गई थी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने राम रहीम को बार - बार फरलो देने पर जताई थी। हाई कोर्ट ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की दलीलों को ख़ारिज कर दिया था।

हाई कोर्ट का कहना था कि, पेरोल या फरलो देने के मामले में फैसला राज्य सरकार द्वारा लिया जाता है। राज्य सरकार ही राम रहीम की फरलो या पेरोल पर निर्णय लेने के लिए सक्षम है।

8 बार पैरोल और 2 बार फरलो :

बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब राम रहीम को फरलो या पेरोल मिल रही है। पहली बार उसे 24 अक्टूबर 2020 को 1 दिन की पेरोल मिली थी। इसके बाद 21 मई 2021 को 1 दिन, 7 फरवरी 2022 को 21 दिन, जून 2022 को 1 महीना, अक्टूबर 2022 को 40 दिन, जनवरी 2023 को 40 दिन, जुलाई 2023 को 30 दिन, नवंबर 2023 को 29 दिन (फरलो), जनवरी 2024 को 60 दिन और अब 12 अगस्त 2024 को 21 दिन की फरलो मिली।   

Similar News