रूस कर रहा है भारतीयों को फ्री वीजा देने की तैयारी, जानिए किन-किन देशों में मिलती है बिना वीजा की एंट्री

Update: 2022-09-16 09:05 GMT

नईदिल्ली। कोरोना महामारी केअंत के बाद दुनिया में पर्यटन इंडस्ट्री एक बार फिर तेजी से आगे बढ़ने लगी है। सभी देशों ने यात्रियों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए है। पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कुछ देश फी वीजा एंट्री योजना पर काम कर रहे है।  इसी कड़ी में रूस ने भारतीय सैलानियों को वीजा फ्री एंट्री देने पर विचार कर रहा है। मॉस्को टूरिज्म कमेटी की डिप्टी चेयरमैन अलीना अरुतुनोवा ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम ये जानकारी दी। उन्होंने कहा की रूस भारतीय सैलानियों को फ्री वीजा देने की योजना पर काम कर रहा है। उन्होंने बताया की रूस फिलहाल भारतीयों के लिए जल्द ही ई-वीजा की शुरुआत करने वाला है।


उन्होंने कहा की रूसी राष्ट्रपति पुतिन फ्री वीजा स्किम का समर्थन करते है। ईरान के लिए वीजा फ्री स्कीम शुरू हो चुकी है। अब उम्मीद है की जल्द ही भारत के लिए भी ये स्कीम शुरू हो सकती है। उन्होंने कहा की भारत, तुर्की और जर्मनी से बड़ी संख्या में सैलानी रूस यात्रा आते है। 2020 में भारत सहित 52 देशों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वीजा शुरू करने का एक प्रस्ताव पारित किया गया था. लेकिन कोरोना की वजह से ये अभी तक लागू नहीं हो सका है लेकिन हमें उम्मीद है कि ये जल्द ही शुरू हो जाएगा और ई-वीजा से विदेशी पर्यटकों के आगमन की प्रक्रिया आसान होगी।

उन्होंने आगे कहा की दुनिया भर में अनिश्चितता के माहौल में पर्यटन लोगों और संस्कृतियों के बीच एक पुल का काम करता है. इस साल के शुरुआती छह महीनों के दौरान रूस में 13,300 भारतीय सैलानी आए थे. उम्मीद है कि 2023 के अंत तक ये आंकड़ा महामारी के पहले वाले दौर की तरह हो जाएगा।

इन देशों में भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री -

भारतीय नेपाल, मकाऊ, फिजी, मार्शल आइलैंड, जॉर्डन, ओमान, कतर, अल्बानिया, सर्बिया, बारबाडोस, समोआ, पलाऊ आइलैंड, माइक्रोनेशिया, भूटान, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, डोमिनिका, ग्रेनेडा, हैती, जमैका, मोंटेसेराट, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स, त्रिनिदाद और टोबैगो, कंबोडिया, इंडोनेशिया, सैंट लुसिया, लाओस, मकाओ, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते, बोलीविया, गैबॉन, गिनी-बिसाऊ, कुक आइलैंड, माइक्रोनीशिया, नियू, पलाउ आइलैंड, समाओ, तुवालू, वनुआटू, ईरान, टोगो, ट्यूनीशिया, युगांडा, इथोपिया, ज़िम्बाब्वे, केप वर्डे आइलैंड, कोमोरो आइलैंड, एल साल्वाडोर, बोत्सवाना, बुरुंडी, मेडागास्कर, मॉरिटानिया, मोजाम्बिक, रवांडा, सेनेगल, सेशल्स, सिएरा लियोन, सोमालिया, तंजानिया जैसे लगभग 60 देशों में बिना वीजा एंट्री कर सकते हैं।  


Tags:    

Similar News