लेट आने पर करनी पड़ती है सफाई: सरोजिनी नायडू स्कूल की छात्राओं ने टीचर के खिलाफ खोला मोर्चा, कांग्रेस बोली - BJP के एक और नारे की पोल खुली

Update: 2024-09-04 09:40 GMT

सरोजिनी नायडू स्कूल की छात्राओं ने टीचर के खिलाफ खोला मोर्चा

मध्यप्रदेश। राजधानी भोपाल (Bhopal) में सरोजिनी नायडू स्कूल (Sarojini Naidu School) की छात्राओं ने स्कूल टीचर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्राओं का आरोप है कि, स्कूल टीचर लेट आने पर स्कूल में उनसे सफाई करवाती है। इसके आलावा उन्हें गलत - गलत कमेंट भी करती हैं। छात्रों के प्रदर्शन को देख कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद मौके पर पहुँच गए। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने भी छात्राओं से उनकी परेशानी जानी।

छात्राओं ने वर्षा झा नाम की टीचर पर आरोप लगाए हैं। प्रदर्शन बढ़ता देख अधिकारी ने टीचर को हटा दिया। प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्राये बेहोश हो गई तो कांग्रेस विधायक ने उनको इलाज के लिए भेजा। अब इस पूरे मामले में सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने प्रदर्शन कर रही छात्राओं का वीडियो एक्स पर शेयर सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "लीजिए भाजपा के एक और नारे की पोल खुली, विडंबना है कि इसका साक्षी भी मप्र ही बना! भोपाल सरोजिनी नायडू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में "बेटी पढ़ाओं, बेटी बचाओं" की जगह बेटियों से स्कूल की सफाई करवाओ अभियान चल रहा है। हालात यहां तक आ पहुंचे की छात्राओं को प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा।"

छात्राओं का कहना है कि, "स्कूल में कचरा साफ करवाने, घास कटवाने, पत्थर हटाने का कार्य कराया जाता है। स्कूल में टॉयलेट गंदे है और पीने का साफ पानी नहीं है। स्कूल 5 मिनट लेट आने पर क्लास के बाहर खड़ा करवा दिया जाता है, जिससे कई छात्रायें चक्कर खाकर गिर चुकी है। कांग्रेस नेता अरुण यादव ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, "राजधानी भोपाल के सरोजिनी नायडू शासकीय स्कूल में छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार होता है। जब राजधानी के स्कूल के हाल यह है तो प्रदेश के शासकीय स्कूलों का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।"

HR हेड हैं वर्षा झा :

जानकारी के अनुसार वर्षा झा सरोजिनी नायडू स्कूल में एचआर हेड हैं। इन्हीं के खिलाफ छात्राएं प्रदर्शन कर रहीं हैं। स्कूल प्रिंसिपल ने इस मामले में कहा कि, प्रदर्शन कर रही छात्राओं को एचआर हेड वर्षा झा से परेशानी है। अन्य शिक्षक इसमें शामिल नहीं हैं।

Tags:    

Similar News