Sheetal Devi: पैरालिंपिक 2024 में शीतल देवी नहीं बना पाईं वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक पॉइंट से रह गईं पीछे

Update: 2024-08-29 17:44 GMT

Sheetal Devi 

Paralympics 2024 Sheetal Devi : फ्रांस की राजधानी पेरिस में पैरालिंपिक 2024 गेम्स की शुरुआत हुई। पहले दिन सभी की निगाहें तीरंदाज शीतल देवी पर थीं। पैरालिंपिक में शीतल देवी ने 720 में से 703 अंक हासिल किए। वे मात्र एक पॉइंट से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूक गईं।

शीतल देवी ने 720 में से 703 अंक हासिल किए, जिससे उन्होंने पिछले विश्व रिकॉर्ड स्कोर 698 को पीछे छोड़ दिया। दुर्भाग्य से, शीतल के नाम पर विश्व रिकॉर्ड नहीं हो पाया, क्योंकि तुर्की की ओज़नूर गिरदी क्योर ने 704 अंक हासिल किए थे। भारतीय खिलाड़ी शीतल देवी से एक अंक अधिक की बढ़त हासिल करने के कारण ओज़नूर गिरदी क्योर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

शीतल देवी की बेहतरीन शुरुआत :

पैरा-तीरंदाज शीतल देवी ने महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा के क्वालीफिकेशन राउंड में मौजूदा विश्व रिकॉर्ड क्वालीफाइंग स्कोर 698 को पार करके पेरिस 2024 पैरालिंपिक में भारत के अभियान की बेहतरीन शुरुआत की है। शीतल ओवरऑल रैंकिंग राउंड में दूसरे स्थान पर रहीं। वे पेरिस में राउंड ऑफ 16 में भाग लेंगी।

उल्लेखनीय है कि, वह पैरालिंपिक में एक दुर्लभ तीरंदाज हैं जो बिना हाथों के इस स्पर्धा में भाग लेती हैं। वास्तव में, पेरिस पैरालिंपिक में केवल तीन बिना हाथों वाले तीरंदाज हैं - मैट स्टुट्ज़मैन, पिओटर वान मोंटेगू और शीतल देवी।

शीतल को है दुर्लभ बीमारी :

बता दें कि शीतल देवी को एक दुर्लभ बीमारी है। उनका जन्‍म फोकोमेलिया के साथ हुआ था। इसके चलते वे इस समय एकमात्र भारतीय तीरंदाज हैं जिनकी बांह नहीं है।

Tags:    

Similar News