Two Terrorists Arrested: जम्मू-कश्मीर में जवानों को मिली बड़ी सफलता, ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किए दो आतंकी

Update: 2024-10-19 07:40 GMT

Soldiers arrested two terrorists with grenades in JK

Two Terrorists Arrested : पुंछ। जम्मू कश्मीर में सुरक्षा जवानों को बड़ी सफलता मिल गई है। जवानों ने पुंछ में दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आतंकी स्थानीय बताई जा रहे हैं। सुरक्षाबलों ने आतंकियों से दो ग्रेनेड बरामद किया है। ये दोनों हाइब्रिड आतंकवादी है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों आतंकी जम्मू-कश्मीर ग़ज़वा-ए-हिंद (JKGF) से जुड़े हैं। यह दोनों आतंकी कई आतंकवादी हमलों में शामिल रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, राजौरी जिले में तीन संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने शद्र शरीफ क्षेत्र के कुंदन और आसपास के गांवों में घेराबंदी कर गुरुवार 17 अक्टूबर तड़के तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच कुछ देर तक गोलीबारी भी हुई थी।

 जंगलों में लिया फायरिंग का प्रशिक्षण

जांच के दौरान पता चला कि दोनों आतंकवादी ने पुंछ के विभिन्न स्थानों से हथियार, गोला-बारूद और 1.5 लाख रुपये की आतंकवादी फंडिंग की चार खेप प्राप्त की थीं। पकड़े गए आतंकी अब्दुल अजीज और मुनव्वर हुसैन ने पिस्टल चलाने और फायरिंग के प्रशिक्षण के लिए जंगलों में प्रैक्टिस करते थे। दोनों ने अभ्यास के दौरान कुछ राउंड भी चलाए। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों का ग्रेनेड ब्लास्ट में भी शामिल थे। इन्होने जिले के पांच विभिन्न स्थानों पर ब्लास्ट किया था। 

ADGP आनंद जैन ने बताया कि, हमें एक बड़ी उपलब्धि मिली है क्योंकि हमने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने ग्रेनेड लॉबिंग जैसी गतिविधियों को अंजाम दिया था, राष्ट्र-विरोधी पोस्टर लगाए गए थे। गुरुद्वारों, मंदिरों, अस्पतालों, सेना के ठिकानों पर ग्रेनेड फेंके गए थे। वे क्षेत्र के सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ना चाहते थे।


Tags:    

Similar News