FIR Against Mehboob Ali: गलत बयानबाजी कर फंसे सपा विधायक महबूब अली, कोतवाली थाने में FIR दर्ज

Update: 2024-09-30 09:40 GMT

FIR Against Mehboob Ali 

Mehboob Ali Controversial Statement : उत्तरप्रदेश। मुस्लिम आबादी बढ़ गयी है, तुम्हारा राज खत्म हो जाएगा...2027 तक बीजेपी जाएगी जरुर। यह बयान अमरोहा से समाजवादी पार्टी के विधायक महबूब अली ने दिया था। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। अब इस विवादित बयान के लिए सपा विधायक महबूब अली और सपा के जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन के खिलाफ कोतवाली थाने में FIR दर्ज हो गई है।

सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अमरोहा विधायक महबूब अली ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि, "मुसलामानों की आबादी बढ़ गई है। तुम्हारा राज ख़त्म हो जाएगा। अमरोहा विधायक महबूब अली ने कहा कि, मुगलों ने देश में आठ सौ साल राज किया, जब वो नहीं रहे तो तुम क्या रहोगे। आज नहीं तो 2027 तक तुम जरूर जाओगे और हम आएंगे जरूर।"

अमरोहा विधायक महबूब अली बिजनौर रविवार को में संविधान सम्मान सभा कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां बीजेपी को घेरते हुए उन्होंने विवादित टिप्पणी कर दी। उनके भाषण का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। अमरोहा विधायक महबूब अली ने इस कार्यक्रम में यह भी कहा था कि, मोदी सरकार ने देश में सब कुछ बेच दिया। रेल दूरसंचार और एलआईसी सबकुछ, इसलिए अब ये दुबारा सत्ता में आने वाले नहीं हैं।

Tags:    

Similar News