Tajmahal: आगरा का ताजमहल फिर हुआ भगवामय, सावन के तीसरे सोमवार में महिला ने मुख्य गुंबद पर चढ़ाया जल

Tajmahal: सूचना मिलते ही CISF ने महिला को पकड़ लिया। महिला की पहचान अखिल भारत हिंदू महासभा प्रदेश मीना राठौर के रूप में हुई है।

Update: 2024-08-05 10:11 GMT

Tajmahal: आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल पर सावन के तीसरे सोमवार के दिन एक महिला ने गुंबद पर चढ़ कर जल चढ़ाया है। जानकारी के मुताबिक, महिला ने गुंबद पर चढ़कर भगवा भी लहराया है। महिला ने दावा किया कि वह बोतल में गंगाजल लेकर गई थी।

खबरों के मुताबिक, सूचना मिलते ही CISF ने महिला को पकड़ लिया। महिला की पहचान अखिल भारत हिंदू महासभा प्रदेश मीना राठौर के रूप में हुई है। महिला का दावा है कि वह कासगंज के सोरो से कांवड़ में लेकर चली थी। सोमवार सुबह ताजमहल पहुंची और गंगा जल चढ़ाया है। 


2 दिन पहले भी आया था मामला

बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब ताज़महल पर चढ़कर गंगा जल, भगवा लहराया गया है। इसके दो दिन पहले ही 3अगस्त के दिन दो युवकों ने मुख्य मकबरे पर ऊपर से जल चढ़ाया था। इसके साथ दोनो युवकों ने वहां के दीवार पर ओम का स्टीकर भी चिपकाया था। ये भी युवक ताज़महल के अंदर बाहर से गंगा जल लेकर गए थे। दोनों युवक को आगरा पुलिस ने जेल भेज दिया है। इनकी पहचान अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता श्याम और वीनेश कुंतल के रूप में हुई थी।

कहां है ताजमहल का गुंबद

जानकारी के लिए बता दें कि जिस मुख्य गुबंद की बात हो रही है, वह स्थान ताज़महल का सेंटर प्वाइंट है और इसी सेंटर प्वाइंट पर मुख्य गुंबद बना हुआ है। इसी गुंबद के नीचे एक बड़ा तहखाना है, जिसमें मुमताज और शाहजहां का मकबरा है। यह पूरे साल बंद रहता है, सिर्फ शाहजहां के उर्स पर खोला जाता है। इस दौरान तीन दिन तक ताजमहल में फ्री एंट्री रहती है। यह बेसमेंट में बना हुआ है, नीचे जाने के लिए सीढ़ियां हैं।

Tags:    

Similar News