उत्तरी दिल्ली की मुनक नहर का बैराज टूटा, रिहायशी इलाकों में घुसा पानी, BJP सांसद ने की ये मांग

राजधानी दिल्ली के उत्तरी इलाके में बनी मुनक नहर का बैराज टूट गया है। जिससे बवाना की जेजे कॉलोनी पूरी तरह जलमग्न हो गई।

Update: 2024-07-11 10:14 GMT

राजधानी दिल्ली के उत्तरी इलाके में बनी मुनक नहर का बैराज टूट गया है। जिससे बवाना की जेजे कॉलोनी पूरी तरह जलमग्न हो गई। पानी रिहायशी इलाकों में भी घुस गया है। लोग बाढ़ जैसी स्थिति से बचने के लिए तैयारियां कर रहे हैं। वहीं बीजेपी एक बार फिर दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर हमलावर है। सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और पानी की निकासी नहीं होने तक जनता के बीच रहने का एलान भी किया।

उम्मीद जताई जा रही है कि शाम तक नहर सही कर दी जाएगी। नहर टूटने के कारण नांगलोई और द्वारका जल शोधक संयंत्र ठप हो गए हैं। इसके अलावा हैदरपुर जल शोधन संयंत्र पर भी प्रभावित है। हालांकि, इस संयंत्र में पश्चिमी यमुना नहर से पानी भेजा जा रहा है। बवाना जेजे कॉलोनी की बिजली काट दी गई है, ताकि यहां कई फुट पानी भरे होने से करंट न लगे।

सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

उत्तर पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया जहां उन्होंने कहा- मुझे पता चला कि कॉलोनी में पानी घुस गया है। मैंने सभी अधिकारियों से पानी निकलवाने को कहा। इस इलाके का सांसद होने के नाते मैंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं, हमारे कार्यकर्ताओं ने इन लोगों के लिए खाने का इंतजाम किया है।

जल बोर्ड के अधिकारियों को संज्ञान लेना था 

उन्होंने आगे दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब लोगों ने दिल्ली सरकार के जल बोर्ड के अधिकारियों से शिकायत की तो उन्हें संज्ञान लेना चाहिए था। मुनक नहर की पूरी व्यवस्था हरियाणा सरकार देखती है। लेकिन हर व्यक्ति जानता है कि अगर पानी का रिसाव होता है, तो जल बोर्ड को ही सूचित किया जाता है। अगर शिकायत के बाद उन्होंने इस पर संज्ञान नहीं लिया तो यहां इतना बड़ा रिसाव करने के लिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई होनी चाहिए।

मनोज तिवारी ने कही ये बात

वहीं, इस पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "अगर कुछ भी ध्यान नहीं दिया जाएगा या उचित रखरखाव नहीं किया जाएगा, तो हमें ऐसी खबरें मिलेंगी। हालांकि, हम अपने स्तर से जो कर सकते हैं, केंद्र के स्तर से हर संभव काम करेंगे। लेकिन, दिल्ली सरकार को आगे आकर इस बारे में कुछ करना चाहिए क्योंकि लोग परेशानी में हैं।"

Tags:    

Similar News