UP News : योगी सरकार के मंत्रिमंडल में होंगे बड़े बदलाव, राज्यपाल से मिलने के लिए सीएम ने मांगा समय

UP News : ⁠राज्यपाल से मिलने के लिए सीएम योगी ने समय मांगा है। शाम 6 बजे ये मुलाकात हो सकती है।

Update: 2024-07-17 07:14 GMT

UP News : योगी सरकार के मंत्रिमंडल में होंगे बड़े बदलाव

UP News : उत्तरप्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव हो सकते हैं। बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई मंत्रियों के साथ बैठक की है। सूत्रों के अनुसार संगठन के स्तर पर भी उत्तरप्रदेश में बड़े बदलाव हो सकते हैं। बैठक में उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हुई है। आम सहमति बनी है कि, उन्हीं उम्मीदवारों को टिकट मिलेगा जो पार्टी को जीत दिला सकते हैं। इसके अलावा एक जानकारी और सामने आई है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को राज्यपाल के मीटिंग कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा है। बुधवार शाम 6 बजे सीएम योगी राज्यपाल से मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री, राज्यपाल क्यों मिलने जा रहे हैं इसे लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर ये मुलाक़ात हो रही है। सूत्रों के अनुसार सीएम इस्तीफ़ा नहीं देंगे लेकिन मंत्रिमंडल के स्तर पर बड़े बदलाव होने जा रहे हैं।

10 सीटों पर उप चुनाव को लेकर मंथन :

बता दें कि, लोकसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद उत्तरप्रदेश भाजपा बड़े परिवर्तन की तैयारी में है। फिलहाल फोकस उप चुनाव पर है। बुधवार को सीएम ने मंत्रियों के साथ बैठक की। इसमें स्पष्ट कहा गया कि, सिफारिशों से टिकट का वितरण नहीं होगा बल्कि पार्टी को जीत दिला पाने वाले प्रत्याशी को ही मौका दिया जायेगा।

लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हलचल :

लखनऊ में तो मुलाकातों का दौरा जारी है लेकिन दिल्ली में सियासी गर्मागर्मी है। केशव प्रसाद मौर्य ने बीते दिन भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात की थी। इसके बाद भूपेंद्र चौधरी भी मुलाकात के लिए पहुंचे थे। यहां चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन और संगठन से लेकर सरकार तक में बड़े बदलाव किए जाने पर चर्चा हुई है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विशवास कायम है इसलिए सीएम की कुर्सी से योगी हटने वाले नहीं है।

Tags:    

Similar News