Today Horoscope: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन इन राशियों पर बनी रहेगी माता की कृपा, जानें आज का राशिफल

शारदीय नवरात्रि 2024 की शुरुआत आज 3 अक्टूबर से हो रही है तो वहीं आज का दिन गुरुवार है जो भगवान विष्णु जी की पूजा के लिए समर्पित होती है।

Update: 2024-10-02 23:30 GMT

Aaj Ka Rashifal: शारदीय नवरात्रि 2024 की शुरुआत आज 3 अक्टूबर से हो रही है तो वहीं आज का दिन गुरुवार है जो भगवान विष्णु जी की पूजा के लिए समर्पित होती है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 नक्षत्रों का उल्लेख मिलता है। यहां पर 9 नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार दिन निर्धारित होता है। चलिए जानते हैं 12 राशियों के आज का दिन।

जानें आज 12 राशियों के लिए दिन

मेष

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, आज मशीनरी प्रयोेग में सावधानी रखें। इसके अलावा जोखिम के कार्यो से बचने का प्रयास करें। सुविधा की कमी से काम में मुश्किल हो सकती है, लाभ कम होगा। 

वृषभ

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा, आज आपको विपरीत माहौल में भी खुद के लिये अनुकूलता बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय अच्छा रहेगा। दूसरों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा।

मिथुन-

आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। किसी प्रिय व्यक्ति से विश्वासघात हो सकता है। पुरुषों को उनकी समस्याओं का समाधान मिलेगा। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। आज आपको मित्र वर्ग की मदद मिल सकती हैं।

कर्क

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है यानी आज के दिन संतान पक्ष से सुख एवं संतोष रहेगा। इसके अलावा छात्रों को लेखन, अध्ययन, एवं मनोरंजन, के कार्यो में रूचि रहेगी। जोखिम के कार्यो में न उलझें। परिश्रम अधिक होगा।

सिंह-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कहा जाता हैं कि, वैभव विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा। धन खर्च होगा। आज के दिन मतभेद पैदा हो सकता है। दूसरों के कारण आपको परेशानी हो सकती है। धैर्य रखें। 

कन्या

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है जिसमें विवादित मसले सुलझने के आसार बन रहे हैं। कार्यक्षत्र में आज नौेकर चाकरों एवं अधिनस्थ वर्ग के कार्यो में संतोष रहेगा। आज के दिन आपको परिश्रम अधिक करना होगा।  

तुला

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज धीमी गति से चल रही योजनाओं पर ध्यान देना जरूरी है। मित्रों एवं कुटुम्बियों के साथ संबंधों में उत्साह बना रहेगा। विवाद की स्थिति से बचें।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। छात्रों के लिए कैरियर में प्रस्ताव मिलने के आसार है। संतान के स्वास्थ्य की चिन्ता रह सकती है। आज के दिन जायजाद के कार्यो में खर्च होगा। खान पान पर नियंत्रण रखें।

धनु-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। न चाहते हुए भी समझौता करना पड़ सकता है। आय एवं व्यय में समानता रहेगी। इसके लिए दैनिक कामकाज की रूपरेखा बनेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।  

मकर

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। स्थाई एवं अन्य साधनों में लाभ प्राप्त होगा। इसके अलावा मनोवांछित सफलता मिलेगी। विरोधी उलझाने का प्रयास करेंगे। कारोबारी यात्रा होगी। 

कुम्भ

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज के दिन अपनों की मदद करके खुश होंगे। इस राशि के जातकों को भाग्यवर्धक समाचारों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य संबंधी कष्ट दूर होगा। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। निजी लोगों से परेशानी होगी।  

मीन

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है, शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। राजनैतिक समस्याओं का समाधान होगा। आर्थिक कार्य बनेगा। निजी लोगों से परेशानी होगी।

Tags:    

Similar News