UP Assembly By Election Date: ECI आज कर सकता है उप चुनाव की तारीखों का ऐलान, पार्टियों ने कसी कमर

Update: 2024-08-16 05:41 GMT

UP Assembly By Election Date

UP Assembly By Election Date : लखनऊ, उत्तरप्रदेश। कुछ राज्यों में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनाव आयोग उत्तरप्रदेश में विधानसभा की 10 सीटों पर होने वाले उप चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। दोपहर तीन बजे मुख्य चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि, उप चुनाव के लिए तारीख घोषित हो जाएगी।

उत्तरप्रदेश की 10 सीट पर उप चुनाव होने हैं। इनमें करहल, मिल्कीपुर, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर शामिल है। इन 9 सीट पर जो विधायक थे सांसद बन गए हैं। जबकि सीसामऊ विधानसभा सीट से सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा हो गई थी जिसके बाद उनकी विधायकी चली गई।

पहले से उप चुनाव के लिए तैयारी शुरू :

उत्तरप्रदेश में होने वाले उप चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान भले ही आज होने वाला है लेकिन इसकी तैयारी सभी पार्टियों ने पहले से ही कर दी थी। भाजपा ने तो इन सीटों का प्रभार मंत्रियों को दिया था। वहीं सपा और कांग्रेस भी लम्बे समय से उम्मीदवारों की सूची पर मंथन कर रहीं हैं। बसपा प्रमुख मायावती भी उप चुनाव के लिए लगातार बैठकें कर रहीं हैं।

लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद उत्तरप्रदेश में होने वाले उप चुनाव पर सभी की नजरें हैं। भाजपा के लिए जहां यह चुनाव अस्मिता का सवाल है वहीं सपा, बसपा कांग्रेस के लिए अवसर।

नए खिलाड़ी भी मैदान में :

बता दें कि, उत्त्तरप्रदेश में होने वाले उप चुनाव में नए खिलाड़ियों की एंट्री। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद उर्फ़ रावण ने इस उप चुनाव में भागीदारी की घोषणा की थी। आजाद की पार्टी के उप चुनाव में हिस्सा लेने से कई समीकरण बदल सकते हैं।

Tags:    

Similar News