UP By Election : 10 सीट जीतने के लिए BJP झोंकेगी पूरी ताकत, मंत्रियों से कहा - फोकस बूथ पर करें

UP By Election : उप चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रभारी मंत्रियों से बुधवार को अपने आवास पर मुलाकात की।

Update: 2024-07-17 08:25 GMT

UP By Election : 10 सीट जीतने के लिए BJP झोंकेगी पूरी ताकत

UP By Election : लखनऊ, उत्तरप्रदेश। भाजपा ने उपचुनाव में 10 सीट जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यह सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए भी अग्निपरीक्षा है। लोकसभा चुनाव में ख़राब प्रदर्शन के बाद भाजपा उप चुनाव में रिस्क नहीं लेना चाहती। यही कारण है कि, हर सीट पर मंत्रियों को प्रभारी बनाया गया है। सीएम ने बुधवार को इन सभी मंत्रियों के साथ बैठक की। इसमें सीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि, मैनेजमेंट बूथ लेवल से किया जाए।

विधानसभा की 10 सीटों पर होने वाले उप चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रभारी मंत्रियों से बुधवार को अपने आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हर एक ग्रुप से उनके क्षेत्र की रिपोर्ट ली। इसके आधार पर मुख्यमंत्री ने इन प्रभारियों को जरूरी निर्देश भी दिए।

दो दिन रात्री विश्राम :

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कितना सीरियस है उस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, सीएम योगी ने सभी प्रभारियों को उनके क्षेत्र में हफ्ते में दो दिन रात्रि विश्राम का निर्देश दिया। जब तक चुनाव न हो जाए इन प्रभारियों को क्षेत्र में फोकस करने के लिए कहा गया है।

कार्यकर्ताओं से करें चर्चा :

सीएम योगी की तरफ से सभी प्रभारी मंत्रियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि, हर एक समूह को कार्यकर्ताओं के साथ बात करनी है और सबसे ज्यादा फोकस बूथ को मजबूत करने में करना होगा।

टिकट बंटवारे पर क्या बात हुई :

दस सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसके लिए प्रत्याशी अभी तय नहीं किए गए हैं। सीएम योगी ने इस बैठक में चर्चा के दौरान स्पष्ट संदेश दिया कि, सिफारिशों के आधार पर किसी को भी टिकट नहीं दिया जाएगा। अगर कोई प्रत्याशी योग्य होगा, पार्टी को जीत दिला पाएगा उसे ही मौका दिया जाएगा।

इन मंत्रियों को सौंपा गया प्रभार :




 



Tags:    

Similar News