Government Employees Salary: उत्तर प्रदेश में अगस्त महीने में नहीं आएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी अगर नहीं मानी सरकार की बात...

Update: 2024-08-21 08:49 GMT

उत्तर प्रदेश में अगस्त महीने में नहीं आएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी अगर नहीं मानी सरकार की बात

Government Employees Salary : लखनऊ। उत्तरप्रदेश में लाखों सरकारी अधिकारियों - कर्मचारियों की सैलरी इस महीने रोकी जा सकती है। इन अधिकारियों आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) भी शामिल है। अगर सरकारी अधिकारियों - कर्मचारियों ने सरकार द्वारा जारी आदेश नहीं माना तो अगस्त की सैलरी नहीं आएगी।

दरअसल उत्तरप्रदेश सरकार (Uttar Pradesh government) ने सरकारी अधिकारियों - कर्मचारियों की चल - अचल संपत्ति का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर डाले जाने का आदेश दिया। सरकार द्वारा यह आदेश बहुत पहले जारी किया गया था। जानकारी के अनुसार अब भी लाखों अधिकारी और कर्मचारी ऐसे हैं जिन्होंने अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। चल - अचल संपत्ति बताने की अंतिम तारीख 31 अगस्त तय की गई है। इस डेडलाइन तक ब्यौरा न देने पर सैलरी रोक कर सरकार एक्शन ले सकती है।

बता दें कि, उत्तरप्रदेश में 17 लाख 88429 सरकारी कर्मचारी हैं। इनमें से 4 लाख 64991 ने अपनी चल - अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर दे दिया है। अब तक 13 लाख 23438 सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों ने संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है।

इसके पहले सम्पत्ति का ब्यौरा न देने वालों के प्रमोशन रोके जाने की बात कही गई थी। इसकी डेडलाइन 30 जून तय की गई थी। इसके बाद 31 जुलाई तक डेडलाइन एक्सटेंड कर दी गई थी। अब सरकार एक्शन में आई है और आखिरी डेडलाइन 31 अगस्त फिक्स की गई है। 

Tags:    

Similar News