UP News: मैनपुरी में मकान की छत गिरने से 3 महिलाओं की मौत

Update: 2024-08-29 05:06 GMT

UP News : मैनपुरी, उत्तर प्रदेश। इब्राहिमपुर गांव में दो मंजिला मकान की छत गिरने से एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, तेज बारिश के कारण घर की छत गिर गई है। यह माकन भी सालों पुराना था। मकान गिरने की जानकारी पुलिस को दी गई थी। इसके बाद राहत और बचाव कार्य किया गया। मलबे में पुलिस को तीन शव बरामद हुए।

मैनपुरी में हुई इस घटना पर डिप्टी एसपी सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि, "मकान की छत गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई है। कोई अन्य घायल नहीं हुआ है...यह 15-16 साल पुराना मकान था। दावा किया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण छत गिर गई। आगे की जांच जारी है।"

बता दें कि, मकान गिरते ही आस - पास चीख - पुकार मच गई। पुलिस - प्रशासन के पहुंचने पर बचाव कार्य शुरू हुआ। मलबे से महिलाओं को निकालने के लिए जेसीबी का उपयोग किया गया। जेसीबी से मलबा हटाकर पुलिस ने तीन शव को बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि, तीनों महिलाएं एक ही परिवार की थीं। हादसे के बाद पुलिस ने मकान के चारों ओर घेराबंदी कर दी है। महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे में परिवार को कोई और सदस्य घायल नहीं हुआ है।

4-4 लाख रुपये का मुआवजा :

मैनपुरी के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट रामजी मिश्रा ने कहा, "यह कौशलेंद्र यादव नामक एक सैनिक का घर है। नीलम, अनुपमा और प्रीति - जिनकी उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच थी - की इस घटना में मृत्यु हो गई...उन्हें 4-4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जा रहा है।"

Tags:    

Similar News