क्या बालों के कारण टूटा विनेश फोगाट के गोल्डन गर्ल बनने का सपना?

सोशल मीडिया हो या पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हर कोई अब विनेश फोगाट के बालों का जिक्र कर रहा है।

Update: 2024-08-07 10:33 GMT

क्या बालों के कारण टूटा विनेश फोगाट के गोल्डन गर्ल बनने का सपना?

नई दिल्ली। विनेश फोगाट का गोल्डन गर्ल बनने का सपना अधूरा रह गया। लगातार सभी मैच जीतने के बाद भी वे फाइनल मुकाबले के लिए रिंग तक नहीं जा पाईं। इसके लिए कौन जिम्मेदार है अब इस बात की तफ्तीश शुरू हो गई है। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन को तो हरा दिया लेकिन 100 ग्राम वजन घटाने में असफल साबित हुईं। वे 50 किलोग्राम कैटेगिरी में खेल रहीं थी, उनका वजन तय मानक से मात्र 100 ग्राम ज्यादा था। इस घटना पर केंद्रीय खेल मंत्री ने संसद में बयान दिया है। इस पूरे मसले के बाद दोष फोगाट के बालों पर आ गया है।

सोशल मीडिया हो या पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हर कोई अब विनेश फोगाट के बालों का जिक्र कर रहा है। इन सभी का मानना है कि, विनेश फोगाट का वजन मात्र 100 ग्राम ज्यादा था। इतना वजन तो उनके बाल काटने से भी कम हो जाते। उनके ट्रेनर ने उन पर ध्यान नहीं दिया।

विनेश फोगट को अयोग्य ठहराए जाने पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, "उसका वजन जांचना उसके कोच और फिजियोथेरेपिस्ट का काम था। अब फैसला आ गया है। यह अन्याय रोका जाना चाहिए था...क्या उन्होंने (केंद्र ने) उस समय किसी की जवाबदेही तय की थी जब हमारी महिला पहलवान नदी में अपने पदक विसर्जित करने गई थीं। सीएम भगवंत मान ने हरियाणा के चरखी दादरी में भारतीय पहलवान विनेश फोगट के चाचा महावीर फोगट से मुलाकात भी की।

सीएम मान ने कहा, "ऐसी गलतियां इतने ऊंचे स्तर पर हो रही हैं। कोच और फिजियोथेरेपिस्ट को लाखों में भुगतान किया जाता है। क्या वे वहां छुट्टियां मनाने गए हैं?"

केंद्रीय खेल मंत्री ने संसद में बयान देते हुए कहा कि, "आज उनका (विनेश फोगाट) वजन 50 किलो 100 ग्राम पाया गया और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। भारतीय ओलंपिक संघ ने यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है। IOA अध्यक्ष पीटी उषा पेरिस में हैं, प्रधानमंत्री ने उनसे बात की और उन्हें आवश्यक कार्रवाई करने को कहा... सरकार ने उन्हें निजी स्टाफ सहित हर सुविधा प्रदान करने के लिए कहा है। वे पहली भारतीय महिला है जो फ़ाइनल तक पहुंची है। भारत सरकार द्वारा उन्हें हर सहायता दी जा रही है।"

न केवल सिर के बाल काटे बल्कि नाखून तक काट डाले :

बता दें कि, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार विनेश फोगाट को एक रात पहले ही पता चल गया था कि, उनका वजन तय मानक से ज्यादा है। इसके बाद उनके कोच और विनेश फोगाट ने हर संभव कोशिश की। विनेश पूरी रात जागती रहीं। उन्होंने वजन को कम रखने के लिए न केवल सिर के बाल काटे बल्कि नाखून तक काट डाले। जब इन सबसे भी कुछ नहीं हुआ तो उन्होंने अपना खून तक बहा दिया। अयोग्य घोषित होने की खबर मिलते ही उनकी तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए क्लीनिक में भर्ती किया गया। फिलहाल उनका स्वास्थ ठीक है।

Tags:    

Similar News