Viral Video : Hershey's Chocolate Syrup से निकला मरा हुआ चूहा, कंपनी ने कहा...

Hershey's Chocolate Syrup Viral Video : महिला ने Zepto से हर्षी का चॉकलेट सिरप आर्डर किया था।

Update: 2024-06-19 10:39 GMT

Hershey's Chocolate Syrup Viral Video

Hershey's Chocolate Syrup Viral Video : इन दिनों बाहर से कुछ मंगाना दुशवार हो गया है। पहले आइसक्रीम से कटी ऊँगली और कनखजूरा निकला अब चॉकलेट सिरप से मरा हुआ चूहा निकला है। एक महिला ने Zepto से हर्षी का चॉकलेट सिरप आर्डर किया था। जब उसने चॉकलेट सिरप में मरा हुआ चूहा देखा तो हैरान ही रह गई। इस पूरी घटना का वीडियो महिला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कंपनी ने भी महिला की शिकायत पर जवाब दिया है।

इस महिला का नाम प्रामि श्रीधर है। इन्होने अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। इसके साथ भी उन्होंने लोगों को इसके लिए जागरूक होने की भी सलाह दी है। वायरल वीडियो में प्रामि श्रीधर ने बॉटल को खोला। इसके बाद बॉटल से सिरप को एक कप में निकाला। जैसे ही सिरप को खाली किया गया एक मरा हुआ चूहा कप में आ गया।

प्रामि ने इंस्टा पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'हमने ब्राउनी केक के साथ खाने के लिए ज़ेप्टो (Zepto) से हर्षे चॉकलेट सिरप किया था। जैसे ही सिरप को केक में डालना शुरू किया सिरप में छोटे - छोटे बाल मिले। इसके बाद सिरप को ग्लास में डाला जिसके बाद मोती और सख्त चीज़ बॉटल से बाहर आ गई। इसके बाद इसे पानी में धोया तो पता चला की ये सख्त चीज़ मरा हुआ चूहा है।

कंपनी ने दिया ये जवाब :


प्रामि ने दावा किया है कि, उनके परिवार के कुछ लोगों ने इसे टेस्ट किया जिसके बाद से उनका स्वास्थ ठीक नहीं है। उन्हें इलाज के लिए डॉक्टर की सलाह की जरुरत है। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग गुस्से में है और फ़ूड सेफ्टी पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

देखिए वीडियो :


Tags:    

Similar News