भोपाल में विश्व हिंदू परिषद ने राहुल गांधी के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा - हिन्दुओं के लिए ऐसी घृणा

Bhopal News : विश्व हिन्दू परिषद का कहना है कि, राहुल गांधी ने हिन्दू धर्म को हिंसक, नफरती, झूठ बोलने वाला कह कर हिन्दू धर्म को अपमानित किया है।

Update: 2024-07-02 09:19 GMT

भोपाल में विश्व हिंदू परिषद ने राहुल गांधी के खिलाफ खोला मोर्चा

Bhopal News : मध्यप्रदेश। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर संसद से सड़क तक हंगामा जारी है। राजधानी भोपाल में भी उनके बयान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भोपाल में एकत्रित हुए और कहा कि, राहुल गांधी की बहुसंख्यक हिन्दुओ के प्रति भावना घृणित है।

विश्व हिन्दू परिषद का कहना है कि, राहुल गांधी ने हिन्दू धर्म को हिंसक, नफरती, झूठ बोलने वाला कह कर हिन्दू धर्म को अपमानित किया है। संसद में ज़िम्मेदार , महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोगों द्वारा हिंदुत्व को हिंसा से जोड़ना अत्यंत दुर्भाग्यजनक है। हिंदुत्व चाहे विवेकानंद का हो या महात्मा गांधी का वह सौहार्द व बंधुत्व का परिचायक है। हिंदुत्व के बारें में ऐसी प्रतिक्रिया ठीक नहीं है।

लाखों सिक्खों का खून बहाने वाले परिवार का व्यक्ति, हिन्दू धर्म को हिंसक कह रहा है। प्रेम, भक्ति सद्भावना वाले हिन्दू धर्म को नफरती, हिंसक कहना राहुल गांधी की बहुसंख्यक हिन्दुओ के प्रति घृणित भावना है।

बता दें कि, सोमवार को राहुल गांधी ने लोकसभा में भाषण दिया था। इस दौरान उन्होंने सत्ता पक्ष में बैठे हुए नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा था कि, जो लोग खुदको हिन्दू कहते हैं वे हिंसा करते हैं, झूठ बोलते हैं लोगों को डराते हैं। इसके बाद संसद में हंगामा हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि, पीएम मोदी को सदन में खड़ा होकर कहना पड़ा कि, हिन्दू धर्म को मानने वालों को हिंसक कहना गंभीर मुद्दा है। इस पर चर्चा होने चाहिए।

Tags:    

Similar News