जनादेश साफ अब सवाल किसकी बनेगी सरकार, NDA और INDIA के लिए आज का दिन अहम

लोकसभा चुनाव में किसी एक पार्टी स्पष्ट बहुमत न मिलने से देश में गठबंधन की राजनीती का दौर वापस लौट आया है।

Update: 2024-06-05 02:07 GMT
Photo - Narendra Modi and Rahul Gandhi 

दिल्‍ली। चुनाव नतीजे सामने हैं अब सभी को नई सरकार का इंंतजार है। बुधवार का दिन सभी राजनीतिक दलों के लिए अहम साबित होने वाला है। NDA गठबंंधन अपने साथी दलों से वार्ता करेगा वहीं आज INDIA ब्‍लाॅक की रणनीती भी साफ हो जाए‍गी। बुधवार को मोदी कैबिनेट की अंतिम बैठक होगी। अब नई सरकार बनाने के लिए मीटिंग का दौर चलेगा। लोकसभा चुनाव में किसी एक पार्टी स्पष्ट बहुमत न मिलने से देश में गठबंधन की राजनीती का दौर वापस लौट आया है ऐसे में आने वाले दिन काफी अहम साबित होने वाले हैं।

चुनाव नतीजों के अनुसार एनडीए गठबंधन इस समय सरकार बनाने की स्थिति में है। भाजपा के वरिष्ठ नेता साथी दलों के नेताओं से सम्पर्क साध रहे हैं। चांदबाबू नायडू की टीडीपी और नीतीश कुमार की जेडीएस इस समय किंग मेकर की भूमिका में है। ऐसे में नई सरकार बनने के बाद इन पार्टियों के नेता बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

INDIA सरकार बनाने का दावा पेश करेगा या नहीं साफ नहीं है। कांग्रेस और उसके साथी दल जीडीएस और टीडीपी के नेताओं से सम्पर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं। अगर ऐसा कोई प्रयास सफल होता है तो दिल्ली में बड़ा उलटफेर होने की संभावना है। ऐसे में सबकी नजर इन नेताओं की मूवमेंट पर है।

कैसे रहे नतीजी :

चुनाव परिणाम सभी के लिए चौकाने वाले साबित हुए। कई एग्जिट पोल गलत साबित हुए। भाजपा अपने दम पर 272 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। कई केंद्रीय मंत्री चुनाव हार गए। वहीं इण्डिया गठबंधन ने इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने 99 सीट जीती।

Tags:    

Similar News