Assembly Election: महाराष्ट्र में क्यों नहीं हो रहे चुनाव, CEC ने बताई यह वजह

Update: 2024-08-16 11:03 GMT

Maharashtra Assembly Election 

Maharashtra Assembly Election : चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार को विधनसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया गया। CEC ने जम्मू कश्मीर और हरियाणा के लिए तो चुनाव की तारीख घोषित कर दी लेकिन महाराष्ट्र के लिए तारीखों का ऐलान नहीं किया जबकि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल भी इस साल समाप्त हो जाएगा। CEC ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही इसकी वजह भी बता दी है।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "पिछली बार महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थे। उस समय जम्मू-कश्मीर कोई फैक्टर नहीं था, लेकिन इस बार इस साल 4 चुनाव हैं और इसके तुरंत बाद 5वां चुनाव है, जिसमें जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली शामिल हैं। सुरक्षा बलों की आवश्यकता के आधार पर हमने 2 चुनाव एक साथ कराने का फैसला किया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आगे कहा, "दूसरा फैक्टर यह है कि महाराष्ट्र में भारी बारिश हुई और कई त्यौहार भी आने वाले हैं।" मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि, विधानसभा कार्यकाल पूरा होने के 6 महीने तक चुनाव कराए जा सकते हैं। यह इलेक्शन कमीशन का विशेषाधिकार है।

Tags:    

Similar News