क्या लोकतंत्र बहाल होने के बाद शेख हसीना बांग्लादेश वापस आ जाएंगी?

बांग्लादेश में हो रही उथल - पुथल को लेकर साजिब वाजेद जॉय से कई सवाल किए गए।

Update: 2024-08-08 09:53 GMT

क्या लोकतंत्र बहाल होने के बाद शेख हसीना बांग्लादेश वापस आ जाएंगी?

नई दिल्ली। लंबे समय तक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना इस समय दिल्ली में मौजूद हैं। वे भारत में रहेंगी या विदेश में शरण लेंगी इसे लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। बड़ा सवाल ये है कि, क्या शेख हसीना अब दोबारा कभी बांग्लादेश लौट पाएंगी। इस सवाल का जवाब उनके बेटे साजिब वाजेद जॉय ने एक समाचार एजेंसी को इंटरव्यू देते हुए दिया है।

क्या बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना :

साजिब वाजेद जॉय (बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे) ने पीटीआई को इंटरव्यू देते हुए कहा कि, "लोकतंत्र बहाल होने के बाद शेख हसीना बांग्लादेश वापस आ जाएंगी।"

पाकिस्तान ISI का हाथ :

बांग्लादेश में हो रही उथल - पुथल को लेकर जब साजिब वाजेद जॉय से सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि, "पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई बांग्लादेश में अशांति को बढ़ावा दे रही है। भारत सरकार को बांग्लादेश में लोकतंत्र की शीघ्र बहाली के लिए अंतर्राष्ट्रीय दबाव बनाना चाहिए। मैं अपनी मां की रक्षा करने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं, और प्रधानमंत्री मोदी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।"

बता दें कि, 5 अगस्त को हजारों - लाखों प्रदर्शनकारी ढाका में पीएम आवास की ओर बढ़ रहे थे। इसके बाद शेख हसीना पीएम पद से इस्तीफा देकर भारत आ गई थीं। अब बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन होने जा रहा है। सभी की निगाहें अब बांग्लादेश के पॉलिटिकल डेवेलपमेंन्ट पर हैं।

शेख हसीना द्वारा प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद सेना प्रमुख ने अंतरिम सरकार के गठन की जिम्मेदारी ली है। इस समय बांग्लादेश में सबसे ज्यादा असुरक्षित अल्पसंखयक समुदाय है। ऐसे में अंतिम सरकार के गठन के बाद क्या परिवर्तन आता है यह देखने लायक होगा। 

Tags:    

Similar News