MP में चुनावी मोड में आई Congress, संगठन को मजबूत करने के लिए इन..जिलों के बदले अध्यक्ष
कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के हस्ताक्षर वाले नियुक्ति पत्र शुक्रवार को जारी कर दिए;
भोपाल/वेबडेस्क। विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है कांग्रेस एक्शन मोड में आती जा रही है। संगठन को मजबूत करने के लिए कई फेरबदल किए जा रहे है। इसी कड़ी में आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विदिशा और अशोकनगर जिलों के जिलाध्यक्ष बदल दिए हैं। दोनों जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति के आदेश भी शुक्रवार को जारी कर दिए गए हैं।
प्रदेश कांग्रेस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विदिशा और डिंडोरी में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। विदिशा में राकेश कटारे और डिंडौरी में अशोक पडवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के हस्ताक्षर वाले नियुक्ति पत्र शुक्रवार को जारी कर दिए गए हैं।