कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने बिना अनुमति के दिया धरना, प्रशासन ने कराई FIR

Update: 2021-09-09 14:10 GMT
कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने बिना अनुमति के दिया धरना, प्रशासन ने कराई FIR
  • whatsapp icon

ग्वालियर।ग्वालियर पूर्व विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार पर प्रशासन ने कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन व बिना अनुमति के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।  उन्होंने आज अघोषित बिजली कटौती, गन्दा पानी, खुदी सड़कें जैसी मूलभूत समस्याओं और निगम द्वारा वसूले जा रहे गार्बेज शुल्क के विरोध में नगर निगम मुख्यालय पर धरना दिया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।  

बताया जा रहा है की प्रशासन ने कोरोना प्रोटोकॉल के कारण विधायक सिकरवार को धरना और प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद उन्होंने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ निगम मुख्यालय के बाहर धरना दिया।  जिसे जिला प्रशासन ने कोविद प्रॉटोकॉल का उल्लंघन मानते हुए कार्यवाही की। पुलिस ने बताया की बिना अनुमति धरना प्रदर्शन करने और कोरोना नियमों के उल्लंघन मामले में विधायक सतीश सिकरवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा, समेत 7 कांग्रेस नेताओं और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। इस धरने में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा,  सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए।

Tags:    

Similar News