सिवनी में मजदूरों से भरी अनियंत्रित जीप कंटेनर से टकराई, 03 की मौत, 08 घायल

Update: 2020-09-01 07:30 GMT

सिवनी।  बंडोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर आलोनिया टोल प्लाजा के पास आज सुबह मजदूरों से भरी एक तेज रफ्तार जीप सडक़ किनारे खड़े एक कंटेनर से टकरा गई।  इस दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 8 मजदूर घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

जानकारी के अनुसार प में बिहार और झारखंड के 18 मजदूर सवार थे। जीप उन्हें लेकर अमरावती जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। जिसमें घायल हुए मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, मतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले को जांच में लिया है। फिलहाल, मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

Tags:    

Similar News